{"_id":"5bcb749ebdec226956571e2e","slug":"khachchar-chaalakon-ka-yaatree-prateekshaalay-mein-dera","type":"story","status":"publish","title_hn":"खच्चर चालकों का यात्री प्रतीक्षालय में डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खच्चर चालकों का यात्री प्रतीक्षालय में डेरा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
कालीगाड बस स्टैंड के यात्री प्रतीक्षालय में खच्चर चालकों द्वारा बनाई गई रसोई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सल्ट विकासखंड अंतर्गत पैंसिया-पीपना मोटर मार्ग पर कालीगाड के बस स्टैंड पर बने यात्री प्रतीक्षालय को खच्चर चालकों ने अपना आशियाना बना लिया है। खच्चर चालक अपने खच्चरों के साथ इसी यात्री प्रतीक्षालय में रहते हैं। खाना बनाना, दिन और रात्रि विश्राम से लेकर तमाम कार्य वे इसी स्थान पर करते हैं। रात्रि के समय वह अपने खच्चरों को बस स्टैंड के बाहर बांध देते हैं।
इन दिनों सल्ट विकासखंड के कालीगाड के जंगल से खच्चरों द्वारा लीसा ढोया जा रहा है। करीब एक दर्जन खच्चरों से लीसा ढुलान कार्य हो रहा है। बताया जा रहा है कि बाहरी स्थानों से खच्चर चालक कालीगाड़ पहुंचे हैं। ठिकाना नहीं होने के कारण इन खच्चर चालकों ने कालीगाड़ बस स्टैंड पर बने यात्री प्रतीक्षालय को ही आशियाना बना लिया है। खच्चर चालक दिन और रात के समय इसी यात्री प्रतीक्षालय में रहते हैं। रात्रि के समय वह अपने खच्चरों को प्रतीक्षालय के बाहर बांध देते हैं। खच्चर चालक बस स्टैंड के भीतर ही खाने बनाने से लेकर अन्य कार्य करते हैं। बस स्टैंड के पास सार्वजनिक शौचालय नहीं है। खच्चर चालकों द्वारा खुले में शौच करने से गंदगी बढ़ गई है। खच्चर चालकों द्वारा बस स्टैंड पर बना यात्री प्रतीक्षालय में डेरा जमाने से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दुर्गंध आने के कारण यात्रियों का इस स्थान पर ठहरना मुश्किल हो रहा है। लोगों का कहना है कि खच्चर चालकों को शीघ्र यात्री प्रतीक्षालय से हटाया जाना चाहिए ताकि यात्रियों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े। मालूम हो कि विधायक निधि से सल्ट विकासखंड अंतर्गत पैंसिया-पीपना मोटर मार्ग पर कालीगाड के बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय बनाया गया था। वर्तमान में यात्री प्रतीक्षालय लावारिस हालत में है। इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। देखरेख के अभाव में इसकी स्थिति भी खराब हो रही है।