फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Kent Correct Water ATM

 कैंट ने ठीक कराए खराब वाटर एटीएम

Tue, 24 Apr 2018 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Tue, 24 Apr 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
Kent Correct Water ATM
रानीखेत में ठीक हुआ वाटर एटीएम। - फोटो : अमर उजाला

 अमर उजाला की खबर का असर हुआ है। छावनी परिषद ने नगर में स्थापित दोनों वाटर एटीएम को ठीक करा दिया है। सोमवार की सुबह इंजीनियरों ने एटीएम में आई खराबी को दूर कर लिया है। इसके बाद कई लोगों ने एटीएम में सिक्का डालकर पानी भी इस्तेमाल किया। दो साल पूर्व पर्यटकों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के उद्देश्य से यहां वाटर एटीएम स्थापित किए गए थे, लेकिन अधिकांश समय एटीएम खराब रहने से पर्यटकों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा था। 

विज्ञापन


छावनी परिषद ने 15-16 में यहां रोडवेज स्टेशन और केमू स्टेशन पर साढ़े आठ लाख रुपये की लागत से दो वाटर एटीएम स्थापित किए थे। पिरामिल सर्वजल की ओर से दोनों एटीएम लगाए गए, लेकिन बार-बार मशीनों में खराबी आ जाने के कारण पर्यटकों को इनका लाभ नहीं मिल पा रहा था। कई बार मशीनों को ठीक कराया गया, लेकिन कुछ समय चलने के बाद मशीन फिर से बंद हो जा रही थीं। बताया गया है कि इस बीच लंबे समय से मशीनें शो पीस बनी हुई थीं। इधर, अमर उजाला ने दो दिन पूर्व रानीखेत में शो पीस बने वाटर एटीएम शीर्षक से खबर प्रकाशित की, इसके बाद हरकत में आए छावनी परिषद ने सोमवार को दोनों एटीएम ठीक करा दिए हैं। कैंट बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि पिरामिल सर्वजल के इंजीनियरों ने दोनों मशीनों में आई खराबी ठीक कर ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed