{"_id":"67bc2be2be6d9329f102dc89","slug":"kemu-buses-will-run-on-ten-new-routes-of-kumaon-uttarakhand-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: कुमाऊं के दस नए मार्गों पर चलेंगी केमू की बसें , राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: कुमाऊं के दस नए मार्गों पर चलेंगी केमू की बसें , राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक का इंतजार
Mon, 24 Feb 2025 01:50 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 24 Feb 2025 01:50 PM IST
सार
कुमाऊं क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए केमू जल्द ही कुमाऊं के 10 से अधिक नए मार्गों पर बसों का संचालन शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन
उत्तराखंड परिवहन निगम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुमाऊं क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए कुमाऊं मोटर ऑनर्स यूनियन (केमू) जल्द ही कुमाऊं के 10 से अधिक नए मार्गों पर बसों का संचालन शुरू करने जा रहा है। इसके लिए राज्य परिवहन प्राधिकरण (आटीए) की बैठक का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
केमू के अधिशासी निदेशक हिम्मत सिंह नयाल ने बताया कि मार्च के पहले सप्ताह में होने वाली बैठक के बाद इन मार्गों पर बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।नयाल ने बताया कि कई ऐसे मार्ग, जो अभी तक केमू के संचालन में नहीं थे, उन पर भी बस सेवा शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
इनमें हल्द्वानी से टनकपुर, टनकपुर से चंपावत, धारचूला से पिथौरागढ़ और मुनस्यारी से अल्मोड़ा के बीच बसों का संचालन शामिल है। इसके अलावा, कुछ संपर्क मार्गों पर भी बस सेवा शुरू करने की योजना है। नयाल ने कहा कि मार्च के पहले सप्ताह में होने वाली परिवहन प्राधिकरण की बैठक में अनुमति मिलते ही इन मार्गों पर बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन