फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Kausani Tea Factory will be opened By Monday

आठ साल से बंद चाय फैक्टरी सोमवार से शुरू होगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Kausani Tea Factory will be opened By Monday
गरुड़ में चाय विकास बोर्ड के निदेशक से वार्ता करते कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास और अन्य। संवाद न्य - फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। कैबिनेट मंत्री चंदन दास के निर्देश पर उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड ने आठ साल से बंद पड़ी कौसानी की चाय फैक्टरी को सोमवार से फिर शुरू करने का निर्णय लिया है। फैक्टरी में चाय का उत्पादन शुरू होने से जहां काश्तकारों को लाभ होगा वहीं स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन

कौसानी की चाय फैक्टरी 2014 से बंद चल रही थी। चाय श्रमिकों, भाजपा के जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य जनार्जन लोहुमी आदि बंद फैक्टरी को पुन: संचालित करने की मांग के लिए संघर्षरत थे। बागेश्वर के विधायक और समाज कल्याण मंत्री चंदन राम दास ने शुक्रवार को पर्यटक आवास गृह बैजनाथ में टी बोर्ड के निदेशक हरवीर सिंह बवेजा से चाय फैक्टरी को पुन: संचालित करने के संबंध वार्ता की। मंत्री के निर्देश पर चाय विकास बोर्ड सोमवार से चाय फैक्टरी में चाय का उत्पादन करने पर राजी हो गया है। दास ने बताया कि फैक्टरी संचालित होने के बाद कौसानी की चाय को अंतरराष्ट्रीय मार्केट में फिर पहचान मिलेगी। बोर्ड की मंत्री से हुई वार्ता के बाद टी बोर्ड से फैक्टरी की सफाई शुरू कर दी है। इधर, फैक्टरी पुन: संचालित कराने पर चाय श्रमिकों और स्थानीय लोगोंने मंत्री का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed