{"_id":"a231058c46a77f81d65051b54d2b5fb4","slug":"katyur-will-open-a-liquor-store-in-the-valley-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कत्यूर घाटी में नहीं खोलने देंगे शराब की दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कत्यूर घाटी में नहीं खोलने देंगे शराब की दुकान
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Sun, 15 Mar 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कत्यूर घाटी के लोगों ने क्षेत्र में शराब की दुकान के खिलाफ आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। उन्होंने आगामी वित्तीय वर्ष में किसी भी कीमत पर शराब की दुकान नहीं खुलने देने का संकल्प लिया। इसके लिए क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।
विज्ञापन
अधिवक्ता डीके जोशी के नेतृत्व में युवाओं ने गांधी चबूतरे पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। इसके लिए क्षेत्र के युवा और महिलाओं ने भी बढ़चढ़कर भागीदारी की। अधिवक्ता जोशी ने कहा कि क्षेत्र में शराब की दुकान से युवाओं के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। महिलाओं को शाम को घरों से निकलना दूभर हो गया है। उन्होंने बताया कि हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन एसडीएम, जिलाधिकारी, आबकारी आयुक्त और सीएम को भेजा जाएगा।
विज्ञापन