फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Karishma, Sahil and Riyanshi topped the essay

निबंध प्रतियोगिता में करिश्मा,साहिल और रियांशी रही अव्वल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Karishma, Sahil and Riyanshi topped the essay
पुरस्कार वितरण समारोह में मौजूद ग्रामीण। - फोटो : ALMORA
निबंध में करिश्मा, साहिल और रियांशी रही अव्वल
विज्ञापन

लोक प्रबंध विकास संस्था की ओर से सितंबर में हुई थी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
अल्मोड़ा। लोक प्रबंध विकास संस्था की ओर से सितंबर में हुई निबंध प्रतियोगिता के पुरस्कारों का वितरण किया गया। वरिष्ठ वर्ग में करिश्मा तिवारी, मध्यम वर्ग में साहिल बिष्ट और कनिष्ठ वर्ग में रियांशी आर्या पहले स्थान पर रहीं। मुख्य अतिथि डीएफओ सिविल सोयम केएस रावत ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए जल को बचाने के लिए वनों को बचाने का आह्वान किया। उन्होंने मौजूद ग्रामीणों से दावानल नियंत्रण में सहयोग करने की अपील भी की।
ताकुला, हवालबाग एवं भैसियाछाना विकासखंड के शिक्षण संस्थानों में तीन वर्गों में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में 37 विद्यालयों के 404 बच्चों ने भाग लिया था। वरिष्ठ वर्ग को ‘हमारे जल स्त्रोत’, मध्यम वर्ग को ‘आवारा पशु’ तथा कनिष्ठ वर्ग को ‘मुझे क्या-क्या खाना अच्छा लगता है’ विषय दिए गए थे। जिसमें वरिष्ठ वर्ग में करिश्मा पहले, महिमा भंडारी दूसरे, ललिता भाकुनी तीसरे और उमा भाकुनी चौथे स्थान पर रहीं। मध्यम वर्ग में साहिल बिष्ट पहले, नेहा कर्नाटक दूसरे, सरिता भाकुनी तीसरे, तनुजा आर्या चौथे स्थान पर रहीं। कनिष्ठ वर्ग में रियांशी पहले, तेजस भाकुनी दूसरे, प्रियांशु कुमार तीसरे और बबीता भाकुनी चौथे स्थान पर रहीं। कुमाऊंनी निबंध प्रतियोगिता में कृषि इंटर कॉलेज विजयपुर पाटिया का दबदबा रहा। विद्यालय की आकांक्षा पिलख्वाल, अंकित बिष्ट और साक्षी पांडे पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा आस्था मेहता, मानसी मेहरा, कोमल बिष्ट, गीतांजली कांडपाल, मीनाक्षी भाकुनी, खुशी जोशी, दीपांशु मेहता ने भी बेहतर अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन

पुरस्कार वितरण समारोह में संस्थाध्यक्ष डॉ. दीवान नगरकोटी ने किताबों में लिखी बातों को व्यवहारिकता में मौलिकता के साथ समझने की आवश्यकता बताई। प्रधानाचार्य अनिल कुमार कठेरिया ने बच्चों की सफलता के लिए अभिभावकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। पहरू पत्रिका के संपादक डॉ. हयात सिंह रावत ने कुमाऊंनी संस्कृति को बचाने के लिए बोलचाल में कुमाऊंनी बोली का अधिकाधिक प्रयोग करने का आह्वान किया। वहीं जिला पंचायत सदस्य योगेश बाराकोटी ने ऐसे कार्यक्रमों को लगातार करवाने पर जोर दिया। इस मौके पर लोक प्रबंध विकास संस्था के ईश्वर जोशी, ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष बिरेंद्र बिष्ट, एसडीओ भूपाल सिंह बिष्ट, वन क्षेत्राधिकारी संचिता वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता बालम सिंह सुयाल, चंदन सिंह, संतोष कांडपाल, तारा दत्त डंगवाल, चंदन सिंह बिष्ट, महेंद्र ठकुराठी, दीप्ति भोजक, अनिता कनवाल, डूंगर सिंह, महेश जोशी, रघुवर जोशी, महेश पंत, प्रताप सिंह, नवल पंत, आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...............
15ड्डद्यद्व04पी-पुरस्कार वितरण समारोह में विचार रखते डीएफओ केएस रावत।
15ड्डद्यद्व05पी-पुरस्कार वितरण समारोह में मौजूद ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed