{"_id":"5797ad404f1c1b687d21ee00","slug":"kargil-victory-day-at-almora","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौर्य दिवस पर कारगिल शहीदों को याद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौर्य दिवस पर कारगिल शहीदों को याद किया
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Wed, 27 Jul 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
कारगिल विजय दिवस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। शौर्य दिवस पर कैंट स्थित शहीद स्मारक पर कारगिल शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की गई। दो मिनट का मौन रखने के बाद नौ कुमाऊं रेजीमेंट के जवानों ने सलामी दी। सैन्य, पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और लोगों ने शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि और पुष्पचक्र अर्पित किए।
विज्ञापन
समारोह के मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि भारतीय सेना के जवानों पर देशवासियों को गर्व है। देश की रक्षा के लिए प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों से हमें देश के प्रति अपने कर्तव्य निभाने की प्रेरणा लेनी होगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केएस नगन्याल, नौ कुमाऊं के कमान अधिकारी अनीश चंद्रन, मुख्य विकास अधिकारी प्रकाश चंद्र, सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर केसी जोशी, ले. कमांडर एचएस सांगा, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल आरपी जोशी, ले. कर्नल एसएस जोशी, डा. जेसी दुर्गापाल आदि ने वीर शहीदों की शहादत को अविस्मरणीय बताया।
विज्ञापन
इस अवसर पर शहीद स्व. लांस नायक हरीश सिंह देवड़ी की पत्नी सावित्री देवड़ी और स्व. नायक हरी बहादुर घले सेना मेडल की पत्नी सरस्वती घले को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सेना के सेवारत कार्मिकों, पूर्व सैनिकों, पूर्व सैनिक लीग के पदाधिकारियों, वीर नारियों, 77 और 24 वीं एनसीसी बटालियन के अधिकारियों, जेसीओ, कैडेटों आदि ने शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इधर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिखर तिराहे पर स्थित शहीद पार्क में कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी और शहीदों के अदम्य साहस को याद किया। पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, उपाध्यक्ष दर्शन रावत, मीडिया प्रभारी धर्मेद्र बिष्ट, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, दिनेश पांडे, ललित मेहता, रमेश कांडपाल आदि शामिल थे।