{"_id":"5e2ee4788ebc3e4b51755d23","slug":"karchauli-won-guru-gorakhnath-cricket-competition-ranikhet-news-hld3710767154","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारचूली ने कफड़ा को हराकर जीती गुरु गोरखनाथ क्रिकेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारचूली ने कफड़ा को हराकर जीती गुरु गोरखनाथ क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन
कारचूली में अतिथियों के साथ क्रिकेट खिलाड़ी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। जय गुरु गोरखनाथ क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मेजबान कारचूली की टीम के नाम रहा। फाइनल में कारचूली एकादश ने कफड़ा को 15 रनों से मात दे दी। मुख्य अतिथि ताड़ीखेत ब्रांज फैक्ट्री के महाप्रबंधक एलएम पांडे ने खिलाड़ियों से खेलों के माध्यम से करियर संवराने का आह्वान किया। विजेता टीम को 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
कारचूली में चल रही जय गुरु गोरखनाथ क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में कफड़ा और कारचूली एकादश की टीमें आमने-सामने थीं। कारचूली की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेेबाजी करने का निर्णय लिया और 15 ओवर में कुल 127 रन बनाए।
जवाब देने उतरी कफड़ा की टीम112 रनों पर सिमट गई। कारचूली की टीम ने 15 रनों के अंतर से मुकाबला जीत लिया। मुख्य अतिथि ब्रांज फैक्टी के महाप्रबंधक एलएम पांडेय ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन
ट्राफी के साथ 11 हजार और उपविजेता टीम को आकर्षक ट्राफी सहित सात हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया गया। कारचूली के ललित बिष्ट को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। निर्णायक की भूमिका चंदन सिंह बिष्ट, त्रिलोक सिंह बिष्ट ने निभाई। आयोजन समिति के कुबेर सिंह बिष्ट, कुंदन बिष्ट, पूरन बिष्ट ने सभी का आभार जताया है।