{"_id":"6a0754e490c2ce2e2e0a7cba","slug":"karan-mahara-slams-ranikhet-hospitals-arrangements-targets-the-government-almora-news-c-232-1-alm1019-143430-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: रानीखेत अस्पताल की व्यवस्थाओं पर बरसे करन माहरा, सरकार पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: रानीखेत अस्पताल की व्यवस्थाओं पर बरसे करन माहरा, सरकार पर साधा निशाना
Fri, 15 May 2026 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 15 May 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य करन माहरा ने शुक्रवार को राजकीय चिकित्सालय रानीखेत का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए। इस दौरान उन्होंने हाल ही में हुए एनआईसीयू कक्ष के उद्घाटन को लेकर सरकार और स्थानीय विधायक पर निशाना साधा। करन माहरा ने कहा कि जिस एनआईसीयू का बड़े स्तर पर उद्घाटन किया गया, उसकी मशीनें कई वर्ष पूर्व ही अस्पताल में उपलब्ध हो चुकी थी लेकिन कक्ष के अभाव में लंबे समय तक बंद पड़ी रहीं। अब पूर्व में बने कक्ष में मशीनें स्थापित कर जल्दबाजी में उद्घाटन कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। माहरा ने कहा कि उनके विधायक कार्यकाल में दी गई हाईटेक एंबुलेंस में आज तक तकनीशियन की नियुक्ति नहीं हो सकी है जिससे मरीजों को पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा। भिकियासैंण में स्थापित 50 लाख रुपये का ऑक्सीजन प्लांट भी अब तक निष्क्रिय पड़ा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रॉमा सेंटर की घोषणा भी धरातल पर नहीं उतर पाई है। कहा कि भाजपा सरकार केवल घोषणाओं और फीता काटने की राजनीति कर रही है। जबकि अस्पतालों में बुनियादी सुविधाओं की कमी बनी हुई है। कांग्रेस ने अस्पताल में संसाधन बढ़ाने और लंबित व्यवस्थाएं शुरू करने की मांग की है। वहां दीपक पंत, कुलदीप कुमार, जीतन जयाल, सोनू सिद्दीक़ी आदि मौजूद थे।