फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Karan Bcomes Chess Champion

शतरंज प्रतियोगिता में शारदा पब्लिक स्कूल के करन गोस्वामी विजेता,

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Karan Bcomes Chess Champion
शारदा पब्लिक स्कूल में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। शारदा पब्लिक स्कूूल में आयोजित दो दिनी अंतर विद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे दिन की प्रतियोगिता में शारदा पब्लिक स्कूल के करण गोस्वामी प्रथम स्थान पर रहे। बीरशिवा स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार और ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

दूसरे दिन की प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों से आए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए शारदा पब्लिक स्कूल के करण गोस्वामी ने पहला, बीरशिवा स्कूल के दिव्यांकर प्रताप ने दूसरा और शारदा पब्लिक स्कूल के हर्ष शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। आयोजक मंडल ने पहले स्थान पर रहे खिलाड़ी को 10 हजार की धनराशि और ट्रॉफी, दूसरे नंबर के विजेता को पांच हजार की धनराशि, ट्रॉफी और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को तीन हजार की धनराशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। शारदा पब्लिक स्कूूल की वर्णिका डालाकोटी बेस्ट गर्ल्स की विजेता रहीं। उन्हें पांच हजार की धनराशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता शेखर लखचौरा प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि रहे। वहां पर प्रधानाचार्य विनीता शेखर लखचौरा सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed