{"_id":"721d1da52ca72e386f733213020135db","slug":"kapakota-bageshwar-of-the-peaks-in-the-snow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपकोट, बागेश्वर की चोटियों में फिर हिमपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपकोट, बागेश्वर की चोटियों में फिर हिमपात
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Mon, 02 Mar 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर जिले में सोमवार को दूसरे दिन भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। सुबह से ही रुक-रुक कर कभी हल्की, कभी तेज बारिश होती रही। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। बारिश, बर्फबारी के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बच्चे भीगतेे हुए स्कूलों तक पहुंचे। जनजीवन प्रभावित रहा। लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। विकास कार्य ठप होने से मजदूरों के सामने के आजीविका का संकट है। कारोबार ठप है। नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। सड़कें कीचड़ में तब्दील होते जा रही हैं।
सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता पीबी कर्नाटक ने बताया कि रविवार को कपकोट में 12.15, बागेश्वर में सात, गरुड़ में पांच, सोमवार को तीन बजे तक कपकोट में 7.5, बागेश्वर में 13.00, गरुड़ में 20 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। चोटियों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। कपकोट ब्लाक में किमू, गोगिना, रातिरकेठी, गोगिना, मल्खाडुंगर्चा, शिखर, झूनी, खल्झूनी, मिकिलाखल्पट्ट, चिल्ठा, चौड़ा, कर्मी, खाती, बाछम, तीख, सोराग, बदियाकोट, किलपारा, कुंवारी, बोरबलड़ा के पास बर्फ गिरी है।