फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Kamla is empowering women in beekeeping

Almora News: मौन पालन में महिलाओं सशक्त बना रही हैं कमला

Wed, 03 Sep 2025 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 03 Sep 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Kamla is empowering women in beekeeping
अल्मोड़ा। आज के दौर में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। कोसी की कमला बिष्ट ने महिलाओं को मौन पालन का प्रशिक्षण देकर उन्हें सशक्त बनाने का बीड़ा उठाया है। उनके प्रयासों की लोगों ने सराहना की है। वह 2014 से 2019 तक ग्राम प्रधान भी रह चुकी हैं।
विज्ञापन

कमला बिष्ट वर्तमान में पशुपालन, खेतीबाड़ी, मौनपालन और होम स्टे का संचालन कर रही हैं। कमला ने पांच साल ग्राम प्रधान रहने के दौरान कई महिलाओं को आजीविका से जोड़ा है। वह महिलाओं को मौन पालन की बारीकियां सिखाकर उन्हें सशक्त बना रही हैं।
विज्ञापन

अब तक 40 से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण दे चुकी है। कमला एनआरएलएम स्वयं सहायता समूह से भी जुड़ी हैं। उनका कहना है कि इस वर्ष बारिश और जंगली जानवरों ने फसलों को बहुत नुकसान पहुंचा दिया है। बीते वर्ष उन्होंने खेतीबाड़ी से 30 हजार रुपये से अधिक की आय की थी। उन्होंने महिलाओं से पशुपालन, खेतीबाड़ी और अन्य कार्यों से जुड़कर खुद को मजबूत बनाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed