फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Kailat from Rampur to register a lawsuit

मुकदमा दर्ज कराने रामपुर से द्वाराहाट पहुंचे मृतक के परिजन

Fri, 24 Mar 2017 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Fri, 24 Mar 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
Kailat from Rampur to register a lawsuit
मुकदमा दर्ज कराने द्वाराहाट थाने पहुंचे मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 यहां वीटीकेआईटी में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र अमित गंगवार की खुदकुशी मामला तूल पकड़ने लगा है। मृतक के परिजन इसे खुदकुशी मानने को तैयार नहीं हैं। परिजन मामले में एफआईआर दर्ज कराने यहां थाने पहुंच चुके हैं। देर रात तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था।

मालूम हो कि बुधवार की सुबह कालेज के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र अमित गंगवार ने हास्टल के बाथरूम में टाई से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। लेकिन मृतक के परिजन मामले में हत्या की आशंका जता रहे हैं, इसीलिए परिजन शुक्रवार को रामपुर से मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कराने यहां देर शाम थाने पहुंच गए हैं। लेकिन एसओ चंद्र मोहन सिंह सरकारी काम से अल्मोड़ा गए हैं, जिस कारण देर रात तक मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। एसआई जावेद मलिक ने बताया कि एसओ का इंतजार किया जा रहा है। मुकदमा दर्ज कराने के लिए मृतक की मां कमलेश कुमारी, पिता अर्जुन सिंह गंगवार, फूफा गंगा राम, प्रदीप कुमार, राजेश कुमार, तुषेंद्र, मुरारी लाल सहित 11 लोग पहुंचे हुए हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed