फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   kailash nansarower

कैलाश मानसरोवर यात्रियों का चौदहवां दल धारचूला रवाना

Thu, 04 Aug 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 04 Aug 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
kailash nansarower
कैलास मानसरोवर यात्री। - फोटो : अमर उजाला

 कैलाश मानसरोवर की यात्रियों का 14वां दल गुरुवार सुबह अल्मोड़ा से धारचूला को रवाना हुआ। अल्मोड़ा से आगे धौलछीना में यात्रियों ने जलपान किया। धौलछीना पहुंचने पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन


40 सदस्यीय दल में 31 पुरुष और नौ महिलाएं शामिल हैं। इस दल में तीन यात्री उत्तराखंड के भी हैं। जिनमें बागेश्वर निवासी डा. गोकुल पांडे, उनकी पत्नी दीपा पांडे और देहरादून की छात्रा हिमानी उपाध्याय शामिल हैं। बरेली के छात्र नकुल शर्मा (22) दल में सबसे युवा सदस्य हैं। दिल्ली के सुनील प्रकाश भारद्वाज लाइजन आफिसर के तौर पर जा रहे हैं। सुबह अल्मोड़ा होली-डे-होम से रवाना होने के बाद यात्री धौलछीना पहुंचे और यहां उन्होंने हिलव्यू रेस्टोरेंट में जलपान किया।
विज्ञापन


इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष दरबान सिंह रावत, महासचिव चंदन मेहरा, प्रशांत रावत, प्रकाश वर्मा, डूंगर सिंह, हरक सिंह, नंदन कार्की, महेंद्र, दीपक आदि ने उनका स्वागत किया। यात्रियों ने कुमाऊं मंडल विकास निगम की व्यवस्थाओं की सराहना की। यहां से यात्री धारचूला के लिए रवाना हुए। इससे पहले बुधवार शाम यात्री अल्मोड़ा पहुंचे। अल्मोड़ा पहुंचने पर होली-डे-होम की प्रभारी शीला साह और अन्य कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed