फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Kailash Mansarovar, a group of pilgrims stopped in Almora

अल्मोड़ा में ही रुका कैलाश मानसरोवर यात्रियों का दल

Wed, 11 Jul 2018 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Wed, 11 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
Kailash Mansarovar, a group of pilgrims stopped in Almora
मानसरोवर यात्री। - फोटो : अमर उजाला

 प्रसिद्ध कैलाश मानसरोवर यात्रियों के आठवें दल को अगले आदेशों तक के लिए अल्मोड़ा में ही रोक लिया है। 17 राज्यों के 58 सदस्यीय यात्रियों का दल बीते मंगलवार रात को अल्मोड़ा होली डे होम में पहुंचा था। बताया जा रहा है कि छियालेख में बारिश और घना कोहरा होने के कारण पिथौरागढ़ से सातवां दल भी आगे को रवाना नहीं हो सका है।       

विज्ञापन


 अल्मोड़ा पहुंचे कैलाश मानसरोवर यात्री दल में 44 पुरुष और 14 महिला यात्री शामिल हैं। इसमें सबसे कम उम्र के 22 वर्षीय आशीका रवि कुमार कर्नाटक से हैं जबकि 68 वर्ष के सबसे अधिक उम्र के यात्री गुजरात के यशवत्रो नटवरलाल हैं। इसके अलावा आंध प्रदेश, बिहार, चंडीगढ़, झारखंड, केरला, पंजाब के एक-एक यात्री, असम, मेघालय, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश के दो-दो, दिल्ली, मध्य प्रदेश, कर्नाटक से पांच-पांच, गुजरात से आठ, महाराष्ट्र से छह, राजस्थान से नौ और पश्चिम बंगाल से तीन यात्री शामिल हैं। 
विज्ञापन


दल के लाइजनिंग आफिसर रामास्वामी गणेशन, अवनिश शुक्ला और कॉर्डिनेटर षष्टी दत्त भट्ट शामिल हैं। होली डे होम की प्रबंधक शीला साह ने बताया कि अगला आदेश आने के बाद ही यात्री दल आगे की यात्रा के लिए रवाना होगा। इधर अल्मोड़ा में ठहरे कैलाश मानसरोवर यात्रियों ने यहां प्रसिद्ध नंदादेवी मंदिर के दर्शन किए और इस प्राचीन मंदिर के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने यहां के अन्य प्रमुख स्थलों को भी देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed