फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Kailash Manasarovar passengers' cremation from Dholchina to Dharchula

कैलाश मानसरोवर यात्रियों का दसवां दल धौलछीना से रवाना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Kailash Manasarovar passengers' cremation from Dholchina to Dharchula
धौलछीना में जय भोले के जयकारे लगाते कैलाश मानसरोवर यात्री। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा/धौलछीना। कैलाश मानसरोवर यात्रियों का दसवां दल शुक्रवार को धारचूला को रवाना हो गया है। बृहस्पतिवार देर शाम अल्मोड़ा पहुंचने पर यात्रियों का हालीडे होम में भव्य स्वागत किया गया। जिसके बाद शुक्रवार तड़के दल धौलछीना पहुंचा और अल्प विश्राम के बाद गंतव्य को रवाना हुआ।
विज्ञापन

दसवें दल में 13 राज्यों से 38 पुरुष और 14 महिलाओं समेत कुल 52 यात्री शामिल हैं। इनमें उत्तर प्रदेश से 14 यात्री, गुजरात से नौ, महाराष्ट्र से आठ, दिल्ली तथा कर्नाटक से चार-चार, मध्यप्रदेश से तीन, बंगाल से दो, झारखंड और राजस्थान से दो-दो, तेलंगाना, केरला, बिहार और हरियाणा से एक-एक यात्री शामिल हैं। यात्रा दल के जन संपर्क अधिकारी अरुण कुमार तथा नवनीत कोठारी हैं। यात्रा दल में सबसे कम उम्र 21 वर्ष के राजस्थान के राहुल सोनी तथा सबसे अधिक 69 वर्ष के मुरली प्रसाद हैं। यात्रा दल में कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रकाश सिंह महरा यात्रा को-आडिनेटर हैं। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया। यात्रियों ने कुमाऊं मंडल विकास निगम की व्यवस्थाओं की सराहना की। इससे पहले यात्रियों के धौलछीना पहुंचने पर व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed