{"_id":"77f05df8e4d159fc607628972a8b24e3","slug":"kailas-mansarovar-holi-day-home-ready-to-welcome-travelers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलास मानसरोवर यात्रियों के स्वागत को होली-डे-होम तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलास मानसरोवर यात्रियों के स्वागत को होली-डे-होम तैयार
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Updated Tue, 09 Jun 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
कैलास मानसरोवर यात्रा की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। पहला दल 12 जून को होली-डे-होम अल्मोड़ा पहुंचेगा। उस दिन शाम को होली-डे-होम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले कलाकार इन दिनों तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन
यात्रियों के स्वागत के लिए होली-डे-होम के अधिकांश कमरों का जीर्णोद्धार कर दिया गया है। पहले दल को 13 जून की सुबह मुख्यमंत्री हरीश रावत अल्मोड़ा से विदा करेंगे।
विज्ञापन
कैलास मानसरोवर यात्रियों का पहला दल 12 जून की सुबह दिल्ली से चलकर रात में अल्मोड़ा पहुंचेगा। यात्री कुमाऊं मंडल विकास निगम के होली-डे-होम में ठहरेंगे। इसे देखते हुए होली-डे-होम का जीर्णोद्धार कर दिया गया है।
विज्ञापन
सभी कमरों को नया रूप दे दिया गया है। होली-डे-होम का सभी टाललेट-बाथरूम आदि भी चकाचक कर दिए गए हैं। 12 जून की शाम को यात्रियों के स्वागत के लिए होली-डे-होम के प्रांगण में कुमाऊंनी और गढ़वाली संस्कृति से ओतप्रोत रंगा रंग कार्यक्रम भी पेश किए जाएंगे।
कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि मुख्यमंत्री हरीश रावत 13 जून की सुबह यात्रियों को अल्मोड़ा से धारचूला के लिए विदा करेंगे। गर्ब्याल ने बताया कि पूरे यात्रा मार्ग में यात्रियों को अच्छी से सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।