फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Jyoti Bhatt Wins Gold Medal In Lucknow

अल्मोड़ा की बेटी ज्योति यूपी में सम्मानित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Jyoti Bhatt Wins Gold Medal In Lucknow
ज्योति भट्ट को सम्मानित करती राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा की बेटी ज्योति भट्ट को भातखंडे संगीत संस्थान अभिमत विश्वविद्यालय लखनऊ के 11वें दीक्षांत समारोह में भरतनाट्यम (नृत्य विभाग) में उत्कृष्ट अंक अर्जित करने पर स्वर्ण पदक मिला है। उन्हें उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने प्रदान किया।
विज्ञापन

ज्योति मूलरूप से ग्राम कटोजिया, पोस्ट चर्चालिखान (समीप जागेश्वर मंदिर समूह) अल्मोड़ा की निवासी हैं। उनके परिजन थपलिया अल्मोड़ा में रहते हैं। उन्होंने एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज से 10वीं , राजा आनंद सिंह बालिका इंटर कॉलेज से 12वीं कर एसएसजे परिसर से स्नातक किया। इसके बाद उन्होंने भातखंडे संगीत महाविद्यालय अल्मोड़ा से भारतीय शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम में विशारद किया। वर्तमान में ज्योति लखनऊ ताज में कार्यरत हैं। ज्योति के पिता हरीश चंद्र भट्ट स्वागत की छत, मालरोड अल्मोड़ा में रेस्टोरेंट चलते हैं और माता गृहिणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed