फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   journalism course will nomore exist in the college

ऐसे तो बंद हो जाएगा पत्रकारिता कोर्स

Fri, 17 Nov 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Fri, 17 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
रोजगारपरक कोर्स खोलने के दस साल बाद भी सरकार ने पत्रकारिता विभाग में शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की है। मानदेय पर रखे गए अतिथि शिक्षक छात्रों को पत्रकारिता का कोर्स पढ़ा रहे हैं। रेगूलर शिक्षकों के नहीं होने से विभाग में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या भी हर वर्ष कम हो रही है। इस बार यह संख्या 15 तक आ पहुंची है। 
विज्ञापन


 वर्ष 2008 में इस उम्मीद के साथ जोर-शोर से कुविवि एसएसजे परिसर में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग खोला गया था कि कोर्स करने के बाद छात्रों को रोजगार भी मिल सकेगा, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। दस साल हो गए विभाग में नियमित शिक्षकों के पद तक सृजित नहीं किए गए। हालांकि शुरूआत से कुछ सालों तक इसमें छात्र संख्या लगातार अच्छी रही।
विज्ञापन


करीब 25 से 30 छात्र-छात्राएं पत्रकारिता का कोर्स कर रहे थे, जिसमें से कई छात्रों को रोजगार भी मिला। लेकिन सरकार की ओर से कोई ध्यान नहीं दिए जाने के कारण विभाग की हालत बदतर होते गई। विभाग को नियमित शिक्षक तो नहीं मिले, लेकिन संविदा शिक्षकों के सहारे ही विभाग को चलाने की कोशिश की गई। अब हालात यह है कि नियमित शिक्षकों के नहीं होने से छात्र संख्या भी काफी कम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में केवल 15 छात्र ही पत्रकारिता का कोर्स कर रहे हैं। इधर पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के समन्वयक प्रो. देवसिंह पोखरिया ने बताया कि रोजगारपरक कोर्स खुलने के बाद से ही विवि के माध्यम से लगातार सरकार से पद सृजित करने की मांग की गई, जिसमें विभाग ने एक प्रोफेसर, एक एसोसिएट और दो असिस्टेंट प्रोफेसर की मांग कई बार की है, लेकिन आज तक पदों का सृजन नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed