फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Join veteran social issues

सामाजिक सरोकारों से जुड़ें पूर्व सैनिक

Wed, 18 Mar 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Wed, 18 Mar 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
Join veteran social issues
जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने कलक्ट्रेट सभागार  में सैनिक परिषद की बैठक ली। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों की सभी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। इस मौके पर डीएम ने स्व. सूबेदार मेजर नारायण सिंह की पत्नी मोतिमा देवी को राज्य सरकार द्वारा देय वीरता पुरस्कार की एक लाख 60 हजार चार सौ रुपये की धनराशि का चेक सौंपा।
विज्ञापन


डीएम कहा कि सामाजिक कार्यों में पूर्व सैनिकों की भागीदारी अधिक से अधिक हो। उनके सुझावों को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाएगा। पूर्व सैनिकों ने शहीद पार्क की सफाई, शहर के पेट्रोल पंपों में वाहनों के टायरों में हवा भरने की सुविधा देने आदि मुद्दे उठाए। प्रतिवर्ष जल मूल्य में 15 फीसदी बढ़ोत्तरी को अव्यवहारिक बताया। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल आरपी जोशी ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में 20 सैनिक विधवाओं को पुत्री के विवाह को राज्य सरकार की ओर से 17 लाख, 495 अभ्यर्थियों को 36 लाख 57 हजार पांच सौ रुपये की शैक्षिक सहायता, एक पूर्व सैनिक को स्वरोजगार के लिए 30 हजार रुपये अनुदान पर ऋण दिया गया। पांच नॉन पेंशनर पूर्व सैनिकों को 60 हजार रुपये पैन्यूरी ग्रांट केंद्रीय सैनिक बोर्ड की ओर से दी गई।
विज्ञापन


पूर्व सैनिकों की मृत्यु के उपरांत विभिन्न अभिलेखों और कैंटीनों से आश्रितों को 7.78 लाख रुपए, द्वितीय विश्व युद्ध पेंशनरों को 69.12 लाख रुपये वितरित किए गए। वीरता पदक प्राप्त गौरव सेनानियों, वीरांगनाओं को 15.77 लाख, पूर्व सैनिकों के 160 पाल्यों को नि:शुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण, एक युद्ध अशक्त सैनिक को दो लाख रुपये की आवासीय सहायता दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा विभाग द्वारा जिले के 49 स्थानों पर शिविर लगाए गए। बैठक में सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर केसी जोशी, कर्नल जेसी लोहनी, ले. कमांडर एचएस सांगा, कै. जेके पंत, नगर पालिका के  प्रकाश चंद्र तिवारी, हेमा गुणवंत, पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष पीजी गोस्वामी, सुरेंद्र लाल टम्टा, एडीआईओ अजनेश राणा के अलावा ब्लाक प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed