फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Job in 2022 For Uttarakhand

नए साल में 7000 युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Job in 2022 For Uttarakhand
संतोष बडोनी सचिव उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। दो साल से कोरोना के कारण लटकी सभी भर्तियां इस साल पूरी होने वाली हैं। करीब पांच हजार युवाओं को नौकरी मिल चुकी है। सात हजार से ज्यादा युवाओं को 2022 में नौकरी मिलेगी। इसके लिए प्रक्रिया जारी है। सभी पदों के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विज्ञापन जारी किए हैं।
विज्ञापन

इसमें कई पदों के लिए युवाओं ने ऑनलाइन आवेदन कर दिए है। कई पदों के लिए आवेदन भरे जाने हैं। उम्मीद है कि इसी साल यह सभी भर्तियों को पूरा कराया जाएगा। अगर यह सभी भर्तियां इस साल हो जाती हैं तो सात हजार युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्त पत्र जारी होंगे।
विज्ञापन

यह प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी राहत होगी। नए साल में कई और पदों के लिए विज्ञापन जारी होंगे। आयोग की ओर से कहा गया है कि कई पदों पर भर्ती और होनी है, इनके विज्ञापन जारी करने के लिए प्रक्रिया जारी है। सात हजार भर्तियों के लिए विज्ञापन जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार संहिता का नहीं पड़ेगा असर
अल्मोड़ा। जिन भर्तियों के लिए आवेदन भरे जा चुके हैं या विज्ञप्ति जारी हो चुकी है। इनमें चुनाव के दौरान लगने वाली आचार संहिता का कोई असर नहीं पड़ेगा। अधिकारियों और कर्मचारियों के चुनाव में ड्यूटी लगने के कारण थोड़ा व्यवधान पड़ सकता है, लेकिन आयोग की ओर से पूरी कोशिश यही है कि जल्द से जल्द इन भर्तियों को निपटा लिया जाए।
इन पदों पर मिलेगी युवाओं को नौकरी
अल्मोड़ा। प्रदेश में पुलिस, बंदी रक्षक, पटवारी-लेखपाल, वनरक्षक, पुलिस सब इंस्पेक्टर, कनिष्ठ सहायक समेत सात हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इसके लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पूरी तरह से जुटा है। जिन भर्तियों में शारीरिक दक्षता परीक्षा होनी है, उनके लिए भी संबंधित विभागों से बातचीत चल रही है। जल्द यह प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

सात हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। उम्मीद है कि इस साल सभी भर्तियों को निपटा दिया जाएगा। कुछ भर्तियों में शारीरिक दक्षता परीक्षा होनी है। इसके लिए संबंधित विभागों से बातचीत चल रही है। आयोग सभी परीक्षाओं को जल्द पूरी करवाने में जुटा है।
- संतोष बडोनी, सचिव, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed