फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   JNV Gets New Schedule After Student Gets Vomit And Dysentry

Almora News: जवाहर नवोदय में अगले आदेश तक पीटी स्थगित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
JNV Gets New Schedule After Student Gets Vomit And Dysentry
जवाहर नवोदय विद्यालय सिमार गरुड़ में बच्चों का स्वास्‍थ्य परीक्षण करते डॉक्टर। संवाद - फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। जवाहर नवोदय विद्यालय सिमार (गरुड़) में स्कूल प्रबंधन ने सुबह की पीटी अगले आदेश तक स्थगित कर दी है। मंगलवार को स्कूल के 17 बच्चों को उल्टी दस्त की शिकायत पर मोहन सिंह मेहता सीएचसी में भर्ती कराना पड़ा था। मामले के बाद और ठंड के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। बृहस्पतिवार को डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्कूल पहुंचकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय सिमार के 17 बच्चों को मंगलवार रात खाना खाने के बाद उल्टी और दस्त होने लगे। बुधवार की सुबह गरुड़ सीएचसी में बच्चों को भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक प्रथम दृष्टया यह फूड प्वाइजनिंग थी। हालांकि स्कूल के प्राचार्य कमल किशोर तिवारी ने फूड प्वाइजनिंग को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने बताया कि अब बच्चों की हालत में सुधार है। क्षेत्र में सुबह-शाम काफी ठंड पड़ रही है। स्कूल में सुबह के खेलकूद और शाम के समय के कुछ शिक्षण गतिविधियां अग्रिम आदेशों तक के लिए स्थगित कर दिये गए हैं। उन्होंने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय का पूरे देश में एक ही शेड्यूल चलता है लेकिन ठंड के चलते हमने इसमें परिवर्तन कर दिया है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डा. हरीश पोखरिया ने बताया कि डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम बृहस्पतिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय पहुंची। डाक्टरों ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। बच्चों को ठंड से बचने के हिदायत दी। उन्होंने बताया कि अत्यधिक ठंड से उल्टी और पेट दर्द की शिकायत रहती है। मोहन सिंह मेहता सीएचसी बैजनाथ के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एसएस गुंज्याल ने बच्चों से कोहरे और ठंड में कमरे से बाहर नहीं निकलने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी को स्कूल में स्वास्थ्य टीम भेजने के लिए कहा गया था। स्कूल में स्वास्थ्य टीम भेजी गई थी। सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। फिलहाल सभी 17 बच्चों का स्वास्थ्य एकदम ठीक है।
- अनुराधा पाल, डीएम बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed