फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand News three Youths in Marchula almora plunged Thar into Ramganga

उत्तराखंड: मरचूला में युवकों ने रामगंगा में उतार दी थार, तेज बहाव में बही तो सांसत में फंसी जान

Tue, 03 Oct 2023 02:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मौलेखाल (अल्मोड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मौलेखाल (अल्मोड़ा) Updated Tue, 03 Oct 2023 02:25 PM IST
सार

Uttarakhand News: थार से ऑफ रोडिंग मस्ती करने के इरादे से आए तीन युवकों ने जीप नदी में डाल दी। इसी बीच नदी के तेज बहाव के साथ जीप बहती चली गई और युवक उसी में फंस गए।

विज्ञापन
Uttarakhand News three Youths in Marchula almora plunged Thar into Ramganga
युवकों ने रामगंगा में उतार दी कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मरचूला में पुल को छोड़ नदी के बीच जीप दौड़ाना तीन युवकों को महंगा पड़ गया। उनकी जान सांसत में फंस गई। युवकों ने जैसे ही जीप नदी में डाली तो वह रामगंगा के तेज बहाव में बह गई और तीनों इसमें एक घंटे तक फंसे रहे। सूचना पर पहुंची राजस्व की टीम ने गोताखोरों की मदद से तीनों युवकों को जीप के शीशे तोड़कर बाहर निकाला।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मरचूला के पास रामगंगा नदी पर बने झूला पुल के पास महिंद्रा थार से ऑफ रोडिंग मस्ती करने के इरादे से आए तीन युवक बीरोंखाल पौड़ी निवासी दिलीप सिंह रावत (32), मोहन रावत (29), विक्रम (31) ने जीप नदी में डाल दी। इसी बीच नदी के तेज बहाव के साथ जीप बहती चली गई और युवक उसी में फंस गए। संयोग से जीप कुछ दूरी पर बीच नदी में एक पत्थर पर जाकर रुक गई।
विज्ञापन


उत्तराखंड: 28 नवंबर से होगा वैश्विक आपदा प्रबंधन सम्मेलन, कई देशों व राज्यों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राजस्व उपनिरीक्षक सुभाष शाह को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही राजस्व निरीक्षक तीन गोताखोर अंकित रावत, अजय रावत और मुकेश भदौला को लेकर मौके पर पहुंचे। तीनों नदी में कूदकर जीप तक पहुंचे। अंकित ने जीप के शीशे तोड़कर उसमें फंसे तीनों युवकों को सेफ्टी जैकेट और रस्सी की मदद से नदी से बाहर निकाला।

कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और जीप को नदी से बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद रामनगर से क्रेन मंगाकर उसकी मदद से जीप को बाहर निकाला गया। राजस्व उपनिरीक्षक शाह ने बताया कि तीनों सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed