फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Janti man-eating leopard in the pile

जैंती में आदमखोर तेंदुआ ढेर

Tue, 05 May 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, जैंती/अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, जैंती/अल्मोड़ा Updated Tue, 05 May 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Janti man-eating leopard in the pile

जैंती तहसील के कई गांवों में आतंक का पर्याय बने आदमखोर मादा तेंदुए को नया संग्रौली के त्यार तोक के जंगल में बिजनौर से आए शिकारी ने मंगलवार सुबह मार डाला।

विज्ञापन


आदमखोर तेंदुए का शिकार करने के लिए नया संग्रौली के जंगल में मचान बनाकर उसके पास ही कुत्ते को बांधा गया था। सोमवार रात करीब नौ बजे तेंदुआ जैसे ही कुत्ते पर झपटा शिकारी सैफी ने गोली चला दी। इससे तेंदुआ घायल हो गया और घटनास्थल से करीब  डेढ़ सौ मीटर दूर गधेरे में छिप गया। शिकारी, वन कर्मी और ग्रामीण रातभर तेंदुए को ढूंढते रहे। मंगलवार सुबह छह बजे घायल तेंदुए ने शिकारी दल में शामिल गोधन सिंह पर झपटने का प्रयास किया। इसी दौरान शिकारी ने तेंदुए को सीने में गोली मारकर उसे ढेर कर दिया।
विज्ञापन


डीएफओ रमेश चंद्र ने बताया कि तेंदुए की उम्र करीब छह वर्ष थी तथा उसकी ऊंचाई ढाई फीट, लंबाई साढ़े छह फीट थी। एनटीडी अल्मोड़ा में पोस्टमार्टम करने के बाद तेंदुए के शव को जला दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को तेंदुआ त्यार तोक में पुष्पा देवी पर भी झपटा था, पर वह बाल-बाल बच गई। तेंदुए ने 31 मार्च को तल्ला बिनौला गांव में तीन वर्षीय बालिका और 16 अप्रैल को पितना गांव में चार वर्षीय बालक को मार दिया था। तेंदुआ पूर्व में मल्ला बिनौला गांव की एक महिला पर भी झपटा था। वन्य जीव प्रतिपालक ने 17 अप्रैल को तेंदुए को आदमखोर घोषित कर मारने के आदेश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed