फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Janoli flown militant hideout in the Indo-US troops

जैनोली में भारत-अमेरिकी सैनिकों ने उड़ाए आतंकी ठिकाने

Mon, 26 Sep 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 26 Sep 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
Janoli flown militant hideout in the Indo-US troops
हेलीकाप्टर से उतरता एक सैनिक। - फोटो : अमर उजाला

आतंक और विद्रोह के खिलाफ भारत-अमेरिका के सैनिकों का संयुक्त युद्धाभ्यास आखिरी चरण में है। समापन से पूर्व आतंकियों के खिलाफ आपरेशन चलाया गया। जैनोली गांव में आतंकी घुसने की सूचना के बाद सेना ने इलाके में सर्च अभियान चलाया। सेना ने योजनाबद्ध तरीके से आतंकी ठिकाने नष्ट किए।  हेलीकॉप्टर से उतरे सेना के कमांडो ने भी कुशल तकनीक का परिचय देते हुए  जहां ग्रामीणों की सुरक्षा की वहीं आतंकियों को भी ढेर कर दिया। 

विज्ञापन


युद्धाभ्यास का भारतीय सेना के जीओसी मेजर जनरल आरके रैना और अमेरिकी सेना के जीओसी मेजर जनरल थॉमस जेम्स ने निरीक्षण किया। अभ्यास के दौरान जैनोली गांव में आतंकी छिपे होने की सूचना मिली। जैनोली की दूसरी पहाड़ी पर सेना का बेस कैंप था। सेना ने योजनाबद्ध तरीके से रात एक बजे आपरेशन शुरू करने का निर्णय लिया। जंगल में पहले आतंकी ठिकानों को राकेट लांचरों से नष्ट किया गया। इससे आतंकी सचेत हो गए और जवाबी कार्रवाई शुरू हो गई। मुठभेड़ सेना के कुछ जवान घायल हुए। हेलीकॉप्टर के माध्यम से कमांडो उतारे गए। सेना ने ग्रामीणों को सुरक्षित करते हुए आतंकियों को मार गिराया। दोनों देशों के अधिकारियों ने युद्धाभ्यास में भाग ले रहे अधिकारियों और जवानों से बारी बारी से मुलाकात की और युद्धाभ्यास के दौरान सीखे अनुभवों को आत्मसात करने का आह्वान किया। 

विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed