{"_id":"5d6c074b8ebc3e017834013a","slug":"janmastmi-celebration-in-almora-almora-news-hld3550841193","type":"story","status":"publish","title_hn":"माया उपाध्याय के गीतों पर झूमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माया उपाध्याय के गीतों पर झूमे लोग
विज्ञापन
अल्मोड़ा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव कुमाऊं महोत्सव में रंग बिरंगी लाइटों से सजा अल्मोड़?
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जीआईसी मैदान में चल रहे जन्माष्टमी महोत्सव के तहत शुक्रवार रात स्टार नाइट में प्रसिद्ध गायिका माया उपाध्याय ने देर रात तक कुमाऊंनी और गढ़वाली गीतों से समा बांध दिया। इसके अलावा स्थानीय कलाकार विक्की आर्या और काजल भारती ने भी कुमाउंनी लोकगीत प्रस्तुत करके दर्शकों की वाहवाही लूटी।
जन्माष्टमी महोत्सव में शनिवार रात को दर्शकों की काफी भीड़ रही। स्टार नाइट में प्रसिद्ध माया उपाध्याय ने हाय काकड़ी झिलेमा लूण पिसा सिले मा..., आज का दिना मैं होली घर पना..., ओ चंदू डिराइवरा माठू-माठ गाड़ि चला... और झूलीघाटा शेरदा को होटला... सहित कई गीत प्रस्तुत करके दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया। माया उपाध्याय ने दर्शकों की मांग पर कई गीतों की प्रस्तुति दी।
मार्शल आर्ट अकादमी और पाइनवुड एकेडमी के बच्चों ने मंच में मार्शल आर्ट और ताइक्वांडो का भी प्रदर्शन किया। श्री राम सांस्कृतिक एवं सामाजिक सेवा समिति की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इससे पहले मुख्य अतिथि होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष पूरन सिंह अधिकारी ने आठवें दिन के कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। इस मौके पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल, राकेश जोशी, मनविंदर कौर के अलावा पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, बिट्टू कर्नाटक, भूपेंद्र भोज आदि मौजूद थे। संचालन गीतम भट्ट ने किया।
विज्ञापन
भजन प्रतियोगिता में बांसभीड़ा को पहला स्थान
अल्मोड़ा। जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान बीते दिनों हुई भजन प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इसमें मातृ शक्ति स मिति बांसभीड़ा अल्मोड़ा प्रथम, घुसमेश्वर महिला समिति धारानौला द्वितीय और मां उल्का देवी समिति थपलिया को तीसरा स्थान मिला। विजेता रही तीनों टीमों के सदस्यों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।

अल्मोड़ा में जन्माष्टमी महोत्सव में गीत गाती लोक गायिका माया उपाध्याय।- फोटो : ALMORA