{"_id":"5b86d28b42c792463a2e5b93","slug":"janmashtami-mahotsav-begins-with-cultural-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक जुलूस के साथ नगर में जन्माष्टमी महोत्सव शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक जुलूस के साथ नगर में जन्माष्टमी महोत्सव शुरू
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Wed, 29 Aug 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में निकला सांस्कृतिक जुलूस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री राम सांस्कृतिक और सामाजिक सेवा समिति की ओर से राजकीय इंटर कालेज अल्मोड़ा के मैदान में सात दिवसीय जन्माष्टमी सावन महोत्सव शुरू हो गया है। नगर के थाना बाजार स्थित मुरलीमनोहर मंदिर से कार्यक्रम स्थल तक सांस्कृतिक जुलूस निकला। जुलूस में छोलिया नर्तक और स्कूली बच्चे राधा-कृष्ण के वेष धारण कर चल रहे थे।
बाहर से आए कलाकारों की सुंदर झांकियों ने सबका मन मोह लिया। नगर के थाना बाजार स्थित मुरलीमनोहर मंदिर से निकला सांस्कृतिक जुलूस थाना बाजार, गंगोला मोहल्ला, जौहरी बाजार, कारखाना बाजार, मिलन चौक, माल रोड होते हुए राजकीय इंटर कालेज अल्मोड़ा के मैदान में पहुंचा।
जुलूस में छोलिया नर्तकों के अलावा स्कूली बच्चों और महिलाओं ने हिस्सा लिया। स्कूली छात्र-छात्राएं राधा-कृष्ण समेत अन्य वेश धारण किए हुए थे। कलाकारों की सुदंर झांकियों ने लोगों को आकर्षित किया। शिशु मंदिर के बच्चे बैंड वादन कर रहे थे। जुलूस के पीछे राधा-कृष्ण का डोला भी चल रहा था।
विज्ञापन
जीआईसी मैदान में बच्चों की फैंसी ड्रेस, झांकी और महिलाओं की भजन प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिताओं का परिणाम चार सितंबर को घोषित किए जाएंगे। निर्णायक चंदन नेगी, अमरनाथ नेगी, रमेश लाल, दिव्या पंत, मोहन जोशी थे। मैदान में बच्चों के झूले आदि लगे हुए हैं।
मेले में सजी दुकानों में लोगों ने खरीदारी की। संचालन गीतम भट्ट ने किया। जुलूस में डिप्टी स्पीकर और विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पीतांबर पांडे, कैलाश गुरुरानी, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष भैरव गोस्वामी आदि शामिल थे।
आज स्टार नाइट में आंचल टीम के कलाकार प्रस्तुति देंगे
30 अगस्त को शाम चार बजे से स्टार नाइट में अमित सागर, प्रभाकर जोशी आंचल टीम हल्द्वानी के कलाकार प्रस्तुति देंगे। 31 अगस्त को दोपहर दो बजे से ऐपण प्रतियोगिता और रंगारंग कार्यक्रम होंगे। स्टार नाइट में जितेंद्र तोमक्याल, संस्कार टीम, महिपाल मेहता आदि प्रस्तुति देंगे।
एक सितंबर को दिन के दो बजे से मेहंदी प्रतियोगिता और रंगारंग कार्यक्रम होंगे। मुख्य आकर्षण मथुरा वृंदावन टीम की प्रस्तुति रहेगी। स्टार नाइट में खुशी जोशी, नैननाथ रावल प्रस्तुति देंगे। दो सितंबर को एक बजे से चित्रकला प्रतियोगिता, दो बजे से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता होंगी।
स्टार नाइट में गोविंद दिगारी, रोबो विक्रम, दीवान कनवाल कार्यक्रम पेश करेंगे। तीन सितंबर को दिन के 12 बजे से कुर्सी दौड़, एक बजे से रस्सा कसी, दो बजे से स्कूलों के बच्चों की सांस्कृतिक प्रतियोगिता, तीन बजे से मटकी फोड प्रतियोगिता हाोगी।

स्टार नाइट में गजेंद्र राणा और टीम, मुकेश कार्यक्रम पेश करेंगे। चार सितंबर को दो बजे से रंगारंग कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण होगा। शाम सात बजे से मल्लिका टीम और माया उपाध्याय कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगी।