फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Janmashtami in Almora

मेरे बांके बिहारी लाल तू इतना ना करिओ श्रंगार नजर तोहे....

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Janmashtami in Almora
जन्माष्टमी पर अल्मोड़ा के जैंती में मटकी फोड़ता कान्हा का रूध धरा एक बच्चा। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा/जैंती/ भतरौंजखान । अल्मोड़ा जिले में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही नगर के विभिन्न मंदिरों में महिलाओं की भारी भीड़ रही। घरों में भी लोगों ने व्रत रखकर भगवान श्रीकृष्ण से संबंधित भजन गाए। कोरोना संक्रमण के खौफ का जन्माष्टमी पर कोई असर नहीं देखा गया।
विज्ञापन

जन्माष्टमी की उमंग से जिला कृष्णमय हो उठा। बच्चे से लेकर बूढ़ों में जन्माष्टमी को लेकर काफी उत्साह दिखाई दिया। नगर के थाना बाजार स्थित मुरली मनोहर मंदिर, रघुनाथ मंदिर समेत अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। मुरली मनोहर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु पूजा को आने लगे थे।
विज्ञापन

मंदिर में भगवान कृष्ण का झूला लगाया गया था। बच्चों ने कन्हैया को झूले में झूलाया। मंदिर में भजन कीर्तन भी हुए। श्रद्धालुओं ने मेरे बांके बिहारी लाल तू इतना ना करिओ श्रृंगार नजर तोहे लग जाएगी.. समेत कई भजन गाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब में आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने कार्यक्रमों से समा बांध दिया। श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब की गोपेश्वर पूजन की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। संस्था के अध्यक्ष वरिष्ठ रंगकर्मी राजेंद्र प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में नृत्य नाटिका पेश की गई। विहान संस्था के भगवान नृत्य नाटिका छबीली आदि कार्यक्रमों ने भी दर्शकों को बांधे रखा।
मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, एसओजी प्रभारी नीरज भाकुनी, क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने सामूहिक रूप से किया। संचालन नवजोत जोशी ने किया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद तिवारी, उपसचिव शरद साह, प्रकाश बिष्ट, ललित मोहन साह, संजय साह, विनीत बिष्ट, रोहित साह आदि थे।
इधर राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान और धारानौला में कोरोना के चलते इस बार जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन नहीं हुआ। इन दोनों स्थानों पर होने वाले महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते थे।
जैंती में शिशु मंदिर जैंती में जन्माष्टमी का पर्व उल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने विद्यालय से जैंती बाजार तक राधा कृष्ण की झांकी निकाली। स्टेशन चौराहे में हुए मटकी फोड कार्यक्रम में बच्चों ने दही से भरी हांडी फोड़ी। दही से भरी मटकी फोड़ने के लिए बच्चों में काफी उत्साह दिखाई दिया। जन्माष्टमी से विद्यालय में अखंड रामायण का पाठ भी शुरू हो गया है। भाजयुमो प्रदेश प्रभारी गौरव पांडे ने बच्चों को मिष्ठान वितरित किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के संरक्षक श्याम नारायण पांडे, प्रधानाचार्य उज्जवल सिंह जंतवाल, विद्या भारती के संवाद निरीक्षक आलम सिंह, हेम सनवाल, व्यवस्थापक पूरन सिंह भंडारी, प्रकाश जोशी, बची सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह, लक्ष्मण पटवाल, कैलाश जोशी, सुरेंद्र बोरा, देवेंद्र बिष्ट, राजू जोशी, त्रिलोक सिंह, हरीश जोशी, आनंद बिष्ट आदि मौजूद थे। भतरौंजखान में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने उपवास रखकर मंदिरों में पूजा अर्चना की। नगर में स्थित मंदिर में दर्शनों के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। मंदिरों में भजन कीर्तन हुई। इससे वातावरण भक्तिमय बना रहा।
मजखाली और झूला देवी के मेले भी चढ़े कोरोना की भेंट
रानीखेत (अल्मोड़ा)। निकटवर्ती मजखाली कस्बे में लगने वाला प्रख्यात डोल मेला इस बार भी कोरोना की भेंट चढ़ गया। मेले के दौरान यहां बच्चों के बीच कई प्रतियोगिताएं होती थी। हालांकि डोल मेला समिति ने इस मेले को सूक्ष्म रूप से मनाने का निर्णय लिया और मजखाली में मूर्ति स्थापना की और तीन दिन तक कोविड गाइड लाइन के अनुसार भजन कीर्तन होंगे।

कोरोना को देखते हुए डोल मेला समिति ने मंदिर में मूर्ति स्थापना कर सूक्ष्म रूप से तीन दिन तक यहां भजन कीर्तन कराने का निर्णय लिया है। इस मौके पर पंडित भरत गुरू व मेला अध्यक्ष राजेंद्र सिहं, मेला संस्थापक सामाजिक कार्यकर्ता नारायण सिंह अधिकारी, ललित सिंह, जयपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, हेमंत सिंह, सौरव, रोहित आदि शामिल हुए। उधर, झूला देवी मंदिर परिसर में भी मेले का आयोजन नहीं किया गया। बारी बारी से लोगों ने मां झूला देवी के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed