फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Jam For water In Someshwar

Almora News: खाली बर्तनों संग ग्रामीणों ने सोमेश्वर-मजखाली सड़क पर लगाया जाम

Thu, 14 Mar 2024 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 14 Mar 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Jam For water In Someshwar
खाईकट्टा और क्वैराला गांव को भदुवाखेत गधेरे से पानी आपूर्ति करने की मांग, लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की दी चेतावनी,
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अल्मोड़ा। सोमेश्वर विधानसभा के खाईकट्टा और क्वैराला गांव को रणखिला पंपिंग पेयजल योजना से जोड़ने से आक्रोशित ग्रामीण बुधवार को सड़क पर उतर गए। ग्रामीणों ने खाली बर्तनों संग सोमेश्वर-मजखाली मोटर मार्ग पर सांकेतिक जाम किया। ग्रामीणों ने दूसरे गधेरे से पानी उपलब्ध कराने की मांग। पानी नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाए। मांग पूरी न होने पर लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी।
इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि खाईकट्टा और क्वैराला गांव में लंंबे समय से पेयजल संकट बना हुुआ है। जल जीवन मिशन के तहत दोनों गांवों को रणखिला पंपिंग योजना से जोड़ा जाना है। रणखिला पंपिंग योजना से रणखिला क्षेत्र में ही पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। ऐसे में खाईकट्टा और क्वैराला गांवों को भी योजना से जोड़ने पर व्यवस्था चरमरा जाएगी। योजना पर अतिरिक्त भार बढ़ने से दोनों गांवों को लाभ नहीं मिल सकेगा। जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिलने पर विवाद होने की भी आशंका है। ग्रामीणों ने दोनों गांवों को खौड़ी और क्वैराला के बीच भदुवाखेत गधेरे से पेयजल आपूर्ति करने की मांग की।
विज्ञापन

ये रहे शामिल
क्वैराला के प्रधान पूरन अधिकारी, खाईकट्टा प्रधान मनोज कुमार, मीना देवी, गजेंद्र डांगी, ललित तिवारी, महेश डांगी, हरीश सिंह, प्रकाश सिंह, चंदन डांगी, किशोर राणा, प्रताप सिंह, भूवन राम, मोहन सिंह, हर सिंह डांगी, जगदीश राम आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्वाराहाट के 24 गांवों में छठे दिन भी नहीं आया पानी
द्वाराहाट (अल्मोड़ा )। द्वाराहाट ब्लॉक के खीरोघाटी पंपिंग पेयजल योजना में बुधवार को छठे दिन भी पेयजल आपूर्ति ठप रही। क्षेत्र के 24 से अधिक गांवों में पेयजल आपूर्ति न होने से लोग परेशान है। लोगों ने आपूर्ति बहाल न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

खीरोघाटी पंपिंग पेयजल योजना के तिपौला में बना टैंक क्षतिग्रस्त हैं। टैंक से जुड़े बूंगा, धन्यारी, सलना, किरोली, असगोली, सिमलगांव, छतगुल्ला, बसेरा, कूना, खलना, चमीनी, कुन्स्यारी, तिपौला, तल्ली कहाली, मल्ली कहाली, कुई, मैनोली, छतीना समेत 24 से अधिक गांवों में बुधवार को पेयजल आपूर्ति ठप रही। लोगों ने प्राकृतिक जल स्रोतो से पानी ढोया। सुबह से ही प्राकृतिक जल स्रोतों में लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed