फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Jagseshwar and Katarmal gift 30 crore plans

पर्यटन मंत्री सतपाल ने कटारमल और जागेश्वर को दी 30 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Jagseshwar and Katarmal gift 30 crore plans
योजनाओं का लोकार्पण करते पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज बृहस्पतिवार को कोसी कटारमल पहुंचे। यहां उन्होंने पर्यटन विभाग एवं संस्कृति विभाग की 30 करोड़ 57 लाख 34 हजार की विकास योजनाओं को लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन योजनाओं से धार्मिक और अन्य पर्यटन को बढ़ावा मिल सकेगा।
विज्ञापन

महाराज ने केंद्र पोषित स्वदेश दर्शन के अंतर्गत कटारमल में 13 करोड़ 30 लाख, केंद्र पोषित दर्शन अंतर्गत जागेश्वर में 8 करोड़ 13 लाख रुपये की योजनाओं का लोकार्पण किया। संस्कृति विभाग की 87.56 लाख की योजनाओं का शिलान्यास किया, जिनमें शहीद स्मारक सल्ट के सौंदर्यीकरण एवं शहीदों की मूर्ति के निर्माण कार्य (लागत 39.50 लाख रुपये), सोमेश्वर में ग्राम बयालाखलसा बदरीनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य (लागत 48.06 लाख रुपये) शामिल हैं। उन्होंने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और दीनदयाल होम स्टे योजना के 6 लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विहान सामाजिक समिति, पूरन बोरा एवं साथी द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विहान सामाजिक समिति के ऋतुरैन और पूरन बोरा एवं साथी को छोलिया नृत्य के लिए कैबिनेट मंत्री ने 10-10 हजार रुपये और जिलाधिकारी ने 5-5 हजार रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया। जिला प्रशासन ने कोसी पुनर्जनन एवं पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित महोत्सवों आदि को पॉवर पाइंट के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर केएमवीएन अध्यक्ष केदार जोशी, महाप्रबंधक अशोक जोशी और भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में एसएसपी पंकज भट्ट, उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, डिप्टी कलेक्टर गौरव पांडे, मोनिका, पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे, जलागम प्रबंधक एसके उपाध्याय, पुरातत्व अधिकारी चंद्र सिंह चौहान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 जनपदों में बनेंगे नये गंतव्य स्थल
अल्मोड़ा। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि राज्य में सहासिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ सभी 13 जनपदों में बेस्ट नये गंतव्य स्थल विकसित किये जाने की योजना पर प्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है। महाराज ने कहा कि विभिन्न आध्यात्मिक सर्किटों जैसे शिव सर्किट, दैवीय सर्किट, विवेकानंद सर्किट, गोलज्यू मंदिर सर्किट, नवग्रह सर्किट के साथ-साथ बुद्ध सर्किट, गुरुद्वारा सर्किट, सिद्ध बाबा सर्किट सहित अन्य मंदिरों के सर्किटों का निर्माण भी प्रस्ताव है। रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग के लिए पर्यटन विभाग लगातार कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed