फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   jageshwar throngs of divotees on sunday

जागेश्वर धाम में रविवार को उमड़ी भक्तों की भीड़....

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 06:36 PM IST
विज्ञापन
jageshwar throngs of divotees on sunday
जागेश्वर में सामूहिक पार्थिव पूजन में बैठे श्रद्धालु। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जागेश्वर में चल रहे श्रावणी मेले में रविवार को भक्तों की काफी भीड़ रही। परिवार समेत वाहनों में जागेश्वर धाम पहुंचे श्रद्धालुओं को आरतोला स्थित वाहन पार्किंग में भी वाहन खड़ा करने को जगह नहीं मिली। ब्रह्मकुंड में स्थान के बाद भक्तों ने भगवान जागनाथ, महामृत्युंजय आदि विभिन्न मंदिरों के दर्शन किए और उसके बाद पुजारियों से पार्थिव पूजन संपन्न कराया।
विज्ञापन

अवकाश का दिन होने के कारण मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा होने लगी। आरतोला स्थित पार्किंग स्थल से श्रद्धालु शटल सेवा के जरिए जागेश्वर धाम पहुंचे। कई श्रद्धालु पैदल ही भोले के दर्शन को मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने ब्रह्मकुंड में स्नान किया और उसके बाद भैरव, कुबेर, पुष्टिदेवी आदि मंदिरों में पूजा की और भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

इस दौरान परिवार समेत पहुंचे कई श्रद्धालुओं ने मिट्टी, गोबर और चावल आदि से निर्मित शिवलिंग का निर्माण किया और पुजारियों से पार्थिव पूजन संपन्न कराया। मंदिर परिसर में भंडारे का भी आयोजन किया गया था। इधर मंदिर परिसर के बाहर लगी अस्थायी दुकानों में लोगों ने जमकर खरीदारी की। सुरक्षा के लिए आरतोला से जागेश्वर धाम तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही वहीं वाहनों की व्यवस्था का जिम्मा यातायात पुलिस ने देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed