फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Lord Shiva abode Jageshwar will shine with light of Italy PM Modi can lay foundation stone of master plan work

Almora: इटली की लाइट से जगमगाएगा जागेश्वर धाम, पीएम मोदी कर सकते हैं मास्टर प्लान कार्यों का शिलान्यास

Thu, 17 Aug 2023 12:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 17 Aug 2023 12:03 PM IST
सार

जागेश्वर धाम में मास्टर प्लान का कार्य जल्द शुरू होगा, जिसकी तैयारी लगभग अंतिम चरण में है। सूत्रों के मुताबिक सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल जागेश्वर मास्टर प्लान के कार्यों का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी कर सकते हैं।

विज्ञापन
Lord Shiva abode Jageshwar will shine with light of Italy PM Modi can lay foundation stone of master plan work
मास्टर प्लान के तहत इस तरह रंग-बिरंगी लाइट से जगमाएगा जागेश्वर धाम। संवाद

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम को जगमग करने के लिए इटली से लाइट आएंगी और जल्द ही यह धाम आधुनिक लाइट से जगमगाएगा। पहले चरण में मास्टर प्लान के तहत धाम में लाइटिंग का काम होगा, जिसके लिए करीब 10 करोड़ रुपये खर्च होंगे। धाम के हर मंदिर को इटली से मंगाई गईं आधुनिक लाइट से सजाया जाएगा, जिसकी कवायद तेज हो गई है।

विज्ञापन


125 मंदिरों का समूह जागेश्वर धाम का मास्टर प्लान सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है। इसके विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार कर इसे धरातल पर उतारने की कवायद तेज हो गई है। पहले चरण में यहां के मंदिरों में इलुमिनेशन (लाइटिंग) का कार्य होना है, जिसकी लागत 10 करोड़ रुपये प्रस्तावित है। इसकी खास बात यह है कि यहां के लिए इटली से लाइट आएंगी। हर मंदिर में लाइटिंग का कार्य होगा। मास्टर प्लान के तहत कई रंग बिखेरने वाली आधुनिक लाइट के लगने के बाद जागेश्वर धाम की छटा अद्भुत होगी और पूरा मंदिर समूह रंग-बिरंगी लाइट से जगमगा उठेगा। 
विज्ञापन


देवदारू वन भी जगमगाएगा
मास्टर प्लान के तहत मंदिर ही नहीं बल्कि इसके आसपास स्थिति देवदार के घने जंगल जिसे देवदारू वन के नाम से पहचान मिली है इसे भी जगमग करने की कवायद हो रही है। मास्टर प्लान के तहत मंदिर समिति के धर्मशाला के पास से इटली से आने वाली आधुनिक लाइट से जंगल को फोकस किया जाएगा। रात के समय परिसर के साथ ही देवदारू वन भी कई रंगों से रंगा नजर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पीएम कर सकते हैं शिलान्यास
जागेश्वर धाम में मास्टर प्लान का कार्य जल्द शुरू होगा, जिसकी तैयारी लगभग अंतिम चरण में है। सूत्रों के मुताबिक सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल जागेश्वर मास्टर प्लान के कार्यों का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी कर सकते हैं।

एएसआई के समक्ष जल्द होगा अंतिम प्रजेंटेशन प्रस्तुत
जागेश्वर धाम के मास्टर प्लान के पहले चरण के कार्यों का में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने कुछ बदलाव की जरूरत बताई है। इसके निर्देश मिलते ही कसंल्टेंसी ने संशोधित ड्राफ्ट तैयार करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही एएसआई के समक्ष अंतिम प्रजेंटेशन प्रस्तुत होगा और इसके बाद मास्टर प्लान में तेजी आएगी।

ये भी पढ़ें....Uttarakhand: अब हर महीने बढ़ेगा-घटेगा बिजली का बिल, विद्युत नियामक आयोग ने FPPCA को दी मंजूरी

मास्टर प्लान में इटली से लाइट मंगाने का प्रस्ताव शामिल है। प्लान के तहत ही हर कार्य होना है। इसके विकास के लिए जो दिशा-निर्देश मिलेंगे, इसके अनुरूप कार्य होगा। - अमित लोहनी, जिला पर्यटन अधिकारी, अल्मोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed