फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Jageshwar dham decorated for Mahashivratri

Mahashivratri: जागेश्वरधाम सजा...1008 मंत्रों से होगा भगवान शंकर का अभिषेक, फूलों-लाइटों से सजाया गया है मंदिर

Wed, 26 Feb 2025 01:16 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 26 Feb 2025 01:16 PM IST
सार

जागेश्वर धाम में बुधवार को लगने वाले महाशिवरात्रि मेले की व्यापक तैयारियां मंदिर समिति और प्रशासन की ओर से की गई है। रात्रि में सभी प्रहरों की पूजा होगी और 1008 शिव मंत्रों के बीच भगवान शिव का अभिषेक किया जाएगा। 

विज्ञापन
Jageshwar dham decorated for Mahashivratri
जागेश्वर धाम सजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जागेश्वर धाम में बुधवार को लगने वाले महाशिवरात्रि मेले की व्यापक तैयारियां मंदिर समिति और प्रशासन की ओर से की गई है। रात्रि में सभी प्रहरों की पूजा होगी और 1008 शिव मंत्रों के बीच भगवान शिव का अभिषेक किया जाएगा। मंदिर समूह को भव्य रूप से सजाया गया है। मेले को लेकर श्रद्धालुओं और पुजारियों में उत्साह है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को फल बांटे जाएंगे। मंदिर को फूलमालाओं से सजाया है और मास्टर प्लान के तहत हुई लाइटिंग व्यवस्था से मंगलवार शाम लाइट जली तो मंदिर समूह ने अद्भुत छटा बिखेरी। चारों ओर सफाई व्यवस्था चौकस कर दी गई है।

विज्ञापन

तय कार्यक्रम के अनुसार महाशिवरात्रि पर पुजारी रात्रि के प्रहरों की पूजा में महाभिषेक करेंगे। इस दौरान अष्टाध्यायी रुद्री पाठ के अलावा 1008 शिव मंत्रों का उच्चारण होगा। रात्रि 12 बजे भोग पूजा के बाद महा आरती होगी। शिवरात्रि पर यहां हर वर्ष की भांति कुछ निसंतान दंपत्तियों के रात्रि जागरण के लिए पहुंचने की संभावना है जो संतान सुख की कामना के साथ विशेष पूजा करेंगे। दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं ने होटलों और रिजॉर्ट में बुकिंग की है ताकि वे यहां रुककर इस आस्था के केंद्र में लगने वाले मेले का लुत्फ उठा सकें।

विज्ञापन

एडीएम और तहसीलदार ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
प्रशासन की ओर से मंगलवार को एसडीएम एनएस नगन्याल और तहसीलदार एवं मंदिर की कार्यवाहक प्रबंधक बरखा जलाल ने धाम में पहुंचकर शिवरात्रि मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मंदिर समिति ने मेले में श्रद्धालुओं को फल वितरण की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि सफाई का विशेष ध्यान दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


विनायक पुल तक जाएंगे वाहन
मेले के दौरान श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं होने पाए और व्यवस्था में खलल न पड़े, इसके लिए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। दन्यां थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह ने बताया कि विनायक पुल तक ही वाहन लाने की अनुमति होगी। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस और होमगार्ड के जवानों को लगाया गया है।

साबूदाने की खीर भी मिलेगी
जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के पुजारी प्रतिनिधि नवीन चंद्र भट्ट ने बताया कि श्रद्धालुओं की ओर से सेंधा नमक के आलू और साबूदाने की खीर के वितरण की व्यवस्था की गई है।

सोमेश्वर में सजा सोमनाथ मंदिर
यहां स्थित प्राचीन सोमनाथ मंदिर शिवरात्रि मेले के लिए सज चुका है। बुधवार को शिवरात्रि पर्व पर तड़के से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने की संभावना है। शिवरात्रि पर्व पर शिव महोत्सव रामलीला मैदान सोमेश्वर में होगा। इसमें भगवान शिव के भजन कीर्तनों की धूम रहेगी। शाम को शिव झांकी मंदिर से बाजार तक निकाली जाएगी। मेले को देखते हुए बाजार में दुकानें भी सज चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed