फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   jagannath rath yatra in chokhutiya

भाई बलदेव और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर निकले भगवान जगन्नाथ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
jagannath rath yatra in chokhutiya
भजन गाते देश विदेश से पहुंचे संत। - फोटो : ALMORA
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। भटकोट के प्रयागेश्वर धाम से भगवान जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। इस दौरान भगवान के दर्शनों के लिए घरों की छतों पर लोग जमा हो गए। भगवान जगन्नाथ के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। अगनेरी मंदिर में विशाल भंडारे के साथ यात्रा का समापन हुआ।
विज्ञापन

इस्कान की ओर से आठवीं बार आयोजित भगवान जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा की रथ यात्रा रविवार को भटकोट के प्रयागेश्वर मंदिर से प्रभुनाद ध्वजों के साथ शुरू हुई। यात्रा चांदीखेत और चौखुटिया बाजार से होते हुए करीब चार किलोमीटर चलकर अगनेरी मंदिर पहुंची। यहां विशाल भंडारे के साथ यात्रा का समापन हुआ।
विज्ञापन

रथ को दो विशाल मोटी रस्सियों से बांधा गया था, जिसे खींचने के लिए दोनों तरफ से लोग कतारबद्ध थे। सभी लोग जय जय जगन्नाथ स्वामी तथा हरे रामा हरे कृष्णा जैसे भजन गाते झूम रहे थे। देश विदेश से आए संतगण हारमोनियम, मृदंग, करताल, झांज तथा झाली के अलावा घंटा और शंख बजाते चल रहे थे। इससे पूर्व नारियल फोड़कर यात्रा का शुभारंभ हुआ। संयोजक गोविंद दास ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश विदेश के डेढ़ दर्जन संत हुए शामिल
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। यात्रा में रूस से माता देवरूपा व राधिका, स्पेन से तोटा गोपीनाथ प्रभु, इटली से कृष्णलोक प्रभु के अलावा हैदराबाद, मणिपुर, कोलकत्ता, हरियाणा, दिल्ली, जयपुर सहित देश के विभिन्न हिस्सों से गोपाल प्रभु, विदुर प्रभु, रामबल्लभ प्रभु, शिवराम प्रभु, गौरगुण मणी प्रभु, अशीष प्रभु, आशीर्ष प्रभु, गोविंद दास, मोहन प्रभु, पूरन प्रभु, हेम प्रभु, आदि मौजूद थे। आयोजन में लक्ष्मी देवी, नीलू, विमला, ईश्वर खत्री, हिमांशु रावत, सुरेंद्र खत्री, दीपक पंत, भगवत रौतेला, बहादुर सिंह, गुसाई सिंह सहित समस्त भटकोट के ग्रामीणों आदि का विशेष सहयोग रहा। रथ का संचालन जगत बोरा ने किया।
56 भोग परोसे
चौखुटिया। जगन्नाथ यात्रा शुरू होने से पहले भगवान जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा का शृंगार किया गया। फिर शुद्ध देशी घी से बनाए गए 56 भोग परोसे गए। यह कार्य वृंदावन के विदुर प्रभु की देखरेख में बनाए गए।

रस्सा खींचने की होड़
चौखुटिया। भगवान जगन्नाथ के रथ पर लगे मोटे रस्से को खींचने के लिए लोगों में होड़ मची रही। यात्रा में शामिल भक्तों के अलावा विभिन्न स्थानों पर स्वागत में खड़े लोग भी मूर्तियों का दर्शन करने के साथ ही किसी तरह रस्से को छूं लेने को आतुर दिखे।

रथ में विराजमान जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा।    अमर उजाला

रथ में विराजमान जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा। अमर उजाला- फोटो : ALMORA

चौखुटिया में जगन्नाथ रथ यात्रा में उमड़ी भीड़। अमर उजाला

चौखुटिया में जगन्नाथ रथ यात्रा में उमड़ी भीड़। अमर उजाला- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed