फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   its moral responsibility of everyone to conduct the counting with transparency

पारदर्शिता से मतगणना कराना सभी की नैतिक जिम्मेदारी: भदौरिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
its moral responsibility of everyone to conduct the counting with transparency
अल्मोड़ा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतों की गणना जिले के ग्यारह विकासखंडों में होगी। मतगणना के लिए तैनात किए गए पर्यवेक्षकों और मतगणना सहायकों को शनिवार को एसएसजे परिसर के आडिटोरियम में प्रशिक्षण दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि मतगणना प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से संपादित करना सभी की नैतिक जिम्मेदारी हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्मिक प्रशिक्षण अच्छी तरह से लें, ताकि मतगणना के समय किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो। किसी भी प्रकार की शंका और समस्या का समाधान प्रशिक्षण में ही करा लें। सभी कार्मिकों को मतपत्रों की गणना के कार्य को बड़ी सावधानी और धैर्यपूर्वक करना होगा। इसमें एक-एक मतपत्र बहुत ही महत्वपूर्ण रहता है। इसलिए कोई भी कार्मिक किसी प्रकार की भूल न करें। उन्होंने कहा कि एक छोटी सी गलती और भूल पूरे निर्वाचन परिणाम को बाधित कर सकती है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी नरेश कुमार और एचबी चंद ने कार्मिकों को मतगणना का प्रशिक्षण स्लाइड शो के माध्यम से दिया। जिसमें मतगणना से पूर्व टेबल पर कागज, सुतली, गीला स्पंज, रबरबैंड, पेपर वेट, गणना पर्चियां, ट्रे, धागा, सूजा, ब्लेड, मोमबत्ती, रबर स्टैंप, लाख आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed