फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   It is endangered by governments to forget the revolutionary Dhoni

सरकारों द्वारा क्रांतिकारी धौनी को भूला देना चिंताजनक

Tue, 13 Nov 2018 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Tue, 13 Nov 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
It is endangered by governments to forget the revolutionary Dhoni
जिला पंचायत प्रांगण अल्मोड़ा में क्रांतिदूत धौनी को श्रद्धांजलि देते लोग। - फोटो : अमर उजाला
 सालम समिति की ओर से जिला पंचायत परिसर धारानौला में प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और क्रांतिदूत राम सिंह धौनी की 88वीं पुण्यतिथि मनाई गई। स्व. धौनी के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। 
विज्ञापन


मुख्य अतिथि लोनिवि मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष चंद्रमणि भट्ट ने कहा कि धौनी जी ने 37 वर्ष की अल्प आयु में देश की आजादी के साथ ही शिक्षा और समाज सुधार के क्षेत्र में जो काम किया उसे भुलाया नहीं जा सकता। विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि  साधारण परिवार में जन्मे राम सिंह धौनी ने डिप्टी कलक्टर की नौकरी के आफर आने के बाद देश प्रेम की खातिर उसे ठुकरा दिया। सरकारों, शासन प्रशासन द्वारा उन्हें भूला देना चिंताजनक है। अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रवक्ता समिति सदस्य देव सिंह बिष्ट ने और संचालन समिति के अध्यक्ष राजेंद्र रावत ने किया। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष विशन बोरा, दीवान आर्य, गोपाल सिंह मेहरा, प्रो. एसएस पथनी, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, मदन सिंह बिष्ट, विपिन जोशी, लोकमणि भट्ट, बसंत जीना, विनोद जोशी, जीेएस नेगी, गोविंद बिष्ट, प्रकाश बिष्ट, शेर राम राम सिंह, प्रताप मेहरा, शंकर चिलवाल मौजूद थे।
विज्ञापन

 
स्वतंत्रता सेनानी राम सिंह धौनी ट्रस्ट की ओर से सिकुड़ा बैंड तिराहे स्थित राम सिंह धौनी पार्क में स्थापित उनकी आदमकद प्रतिमा में पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया। ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष आनंद सिंह ऐरी ने कहा कि देश की आजादी में धौनी जी का अहम योगदान रहा है। ट्रस्ट के सचिव और धौनी के पौत्र भूपेंद्र नेगी ने कहा कि देश सेवा के लिए धौनी ने कई बार भूमिगत होकर भी काम किया। इस मौके पर जीसी जोशी, ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष भगवती परिहार, गिरीश जोशी, बसंती फर्त्याल, संजय बिष्ट, पुष्पा सनवाल, ज्योति भट्ट, हरिता नेगी, बीबी तिवारी, हीरा सिंह बिष्ट, कार्तिक सिंह आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed