फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Issue order to dismiss controversial guest lecturer

 विवादास्पद अतिथि व्याख्याता को बर्खास्त करने का आदेश जारी

Fri, 29 Mar 2019 12:30 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Fri, 29 Mar 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Issue order to dismiss controversial guest lecturer
एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में हंगामा के बीच छात्रों को समझाते परिसर निदेशक प्रो. आरएस पथनी। - फोटो : AMAR UJALA
 एसएसजे परिसर के छात्र संघ पदाधिकारियों और कई अन्य छात्रों ने जीआईएस विभाग में कार्यरत अतिथि व्याख्याता पवन कुमार को बर्खास्त करने के संबंध में लिखित आदेश जारी करने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को भी परिसर निदेशक कार्यालय में काफी देर तक हंगामा किया। दोपहर बाद विवि प्रशासन ने पवन कुमार को बर्खास्त करने के संबंध में लिखित पत्र जारी कर दिया। इसके बाद इस प्रकरण का पटाक्षेप हो गया।  
विज्ञापन


बता दें कि एसएसजे परिसर में जीआईएस विभाग में कार्यरत अतिथि व्याख्याता पवन कुमार पर छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए छात्रों ने उन्हें हटाने की मांग को लेकर बुधवार को जमकर बवाल किया। बुधवार को परिसर प्रशासन ने पवन कुमार को हटाने की संस्तुति कर दी थी। इधर बृहस्पतिवार को छात्र संघ अध्यक्ष राजन चंद्र जोशी, महासचिव अक्षय कुमार टम्टा, कोषाध्यक्ष अभिषेक बनौला, आशीष पंत सहित कई छात्र परिसर निदेशक कार्यालय पहुंचे और उन्होंने परिसर निदेशक प्रो.आरएस पथनी से पवन कुमार को हटाने के संबंध में आदेश की प्रतिलिपि उपलब्ध कराने की मांग की। परिसर निदेशक प्रो. पथनी ने कहा कि नैनीताल स्थित विवि मुख्यालय से जल्द ही पत्र पहुंचने वाला है। पत्र पहुंचने में विलंब होने पर छात्रों ने एक बार फिर परिसर को बंद कराने की धमकी दे डाली। परिसर प्रशासन के अधिकारियों ने किसी तरह छात्रों को समझाया। आखिरकार दोपहर बाद विवि मुख्यालय नैनीताल से विवि के उपकुलसचिव का पत्र पहुंच गया। जिसमें यह कहा गया है कि कुलपति द्वारा पवन कुमार का पक्ष सुनने के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश जारी किया गया है। पत्र की प्रतिलिपि मिलने के बाद छात्रों ने आंदोलन समाप्त कर दिया। इस मौके पर परिसर प्रशासन की ओर से परिसर निदेशक के अलावा कुलानुशासक प्रो. देवेंद्र बिष्ट, जीआईएस के हेड प्रो. जेएस रावत, प्रो. रुबीना अमान आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन


छात्रा की शिकायत पर महिला आयोग ने दिए कार्रवाई के आदेश 
अल्मोड़ा। विवादों के बाद एसएसजे परिसर के जीआईएस विभाग से हटाए गए अतिथि व्याख्याता पवन कुमार के खिलाफ एक छात्रा ने महिला आयोग से भी अभद्रता की शिकायत की है। छात्रा की शिकायत पर महिला आयोग ने एसएसपी अल्मोड़ा को कार्रवाई करने के लिए लिखा है। महिला आयोग की सदस्य सचिव कामिनी गुप्ता द्वारा बुधवार को जारी किए गए पत्र में पांच अप्रैल तक कार्रवाई करके रिपोर्ट भेजने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed