फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Investigation team reached the village of Dabhana, investigating irregularities

अनियमितताओं की जांच के दुभणा गांव पहुंची जांच टीम

Tue, 19 Feb 2019 11:40 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो  रानीखेत (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो  रानीखेत (अल्मोड़ा)। Published by: Almora desk Updated Tue, 19 Feb 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
Investigation team reached the village of Dabhana, investigating irregularities
दुभणा गांव में अनियमितताओं की जांच को पहुंची टीम। - फोटो : amar ujala
 ताड़ीखेत ब्लाक के ग्राम पंचायत दुभणा में विकास कार्यों में अनियमितताओं की जांच के लिए गठित जिला स्तरीय जांच टीम दुभणा गांव पहुंची। जांच टीम ने गांव में 2009 से हुए तमाम विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। मौके पर विकास कार्यों का सही अनुमान न लगने पर टीम अब बीडीओ को पत्र भेजकर तत्कालीन जेई और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को मौके पर बुलाने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन


दुभणा ग्राम विकास समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि ग्राम पंचायत में 2009 के बाद से हुए विकास कार्योें में काफी अनियमितताएं हुई हैं। गांव में जो भी विकास कार्य हुए हैं, उनमें कई खामियां हैं। जब पूर्व में सूचना के अधिकार के तहत रिपोर्ट मांगी गई तो वह भी गलत दी गई थी। इस मांग को लेकर लंबे समय से जांच की मांग की जा रही थी, पूर्व में एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई थी, जिसके बाद अब दूसरे चरण की जांच चल रही है।
विज्ञापन

इसके तहत जिला स्तरीय जांच टीम ने गांव में जाकर विकास कार्यों का निरीक्षण किया। ग्रामीणों के साथ धरातल पर जाकर तमाम कार्य देखे। जांच टीम ने बताया कि विकास कार्यों का सही से अनुमान नहीं लग पा रहा है। अब बीडीओ को पत्र भेजकर तत्कालीन जेई और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को मौके पर बुलाया जाएगा। इस दौरान विकास समिति के डॉ. विजय रावत, नीलम बिष्ट, दिगंबर सिंह, योगेश, भगवत, सोमेंद्र बिष्ट, त्रिभुवन चौधरी, कुबेर सिंह, ध्यान सिंह, गिरीश सिंह, श्याम सिंह जलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट........
जिला स्तरीय जांच टीम ने दुभणा जाकर विकास कार्य देखे। प्रधान अभी सही ढंग से विकास कार्यों की माप के बारे में जानकारी नहीं दे पा रही हैं। तत्कालीन जेई और ग्राम पंचायत अधिकारी को मौके पर बुलाया जाएगा। -केएस बिष्ट, जांच अधिकारी प्रतिनिधि, एई लोनिवि प्रांतीय खंड रानीखेत।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed