फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   internationl yoga

नवंबर में होगा अंतर्राष्ट्रीय स्तर का योग महोत्सव

Wed, 30 Sep 2015 09:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Wed, 30 Sep 2015 09:45 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में पांच और छह नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का योग महोत्सव आयोजित किया जाएगा। योग महोत्सव में देश के अलावा विश्व के कई देशों से 100 से अधिक प्रतिभागी ध्यान और योग के गुर सीखेंगे। महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री हरीश रावत करेंगे। प्रशासन ने कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
पहाड़ों में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार ने कुछ महीने पहले कई घोषणाएं की थीं। सीएम की घोषणा के अनुसार अगस्त में जागेश्वर में योग महोत्सव प्रस्तावित था, लेकिन मौसम की खराबी के चलते इस कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था। पर्यटन विभाग के तत्वावधान में जागेश्वर में आयोजित होने वाला दो दिवसीय योग शिविर पांच नवंबर से शुरू होगा। मुख्यमंत्री हरीश रावत कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। प्रशासन ने जागेश्वर में पहली बार होने जा रहे अंतर्राष्ट्रीय स्तर के योग शिविर की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी वीके सुमन ने कुमाऊं मंडल विकास निगम और पर्यटन विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। केएमवीएन के अधिकारियों ने बताया कि शिविर के लिए 100 विदेशी पर्यटकों ने पंजीकरण करवाया है। इसके अलावा देश के कई हिस्सों से भी प्रतिभागी भाग लेंगे। बताया गया कि शिविर के दौरान जागेश्वर क्षेत्र में वाईफाई और इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। पंजीकृत प्रतिभागियों की यातायात, आवासीय और भोजन की व्यवस्था की जिम्मेदारी केएमवीएन को सौंपी गई है। डीएम ने जटागंगा नदी के तट पर चलने वाले योग शिविर स्थल तक पहुंचने को नदी में अस्थाई पुल निर्माण करने, झांकरसैम अथवा अन्य स्थानों पर अस्थाई हट्स बनाने, अस्थाई शौचालयों के निर्माण कार्य को समय पर करने के निर्देश दिए। बैठक में पर्यटन विभाग के उप निदेशक विवेक चौहान, जेसी बेरी, केएमवीएन के महाप्रबंधक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, भनोली के एसडीएम अनिल चन्याल, प्रवीन शर्मा, डीके शर्मा, जिला पर्यटन अधिकारी कीति चंद्र आर्या, संजय साह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो- योग शिविर को लेकर जिला कार्यालय में अधिकारियों की बैठक लेते डीएम विनोद कुमार सुमन। 30एएलएम2पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed