{"_id":"577955494f1c1bf96f7f9f1e","slug":"inter-college-increased-furniture","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवोदय विद्यालय, जैनोली, चौनलिया इंटर कॉलेज में बढ़ा फर्नीचर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवोदय विद्यालय, जैनोली, चौनलिया इंटर कॉलेज में बढ़ा फर्नीचर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sun, 03 Jul 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
फर्नीचर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। भिकियासैंण, रानीखेत क्षेत्र के इंटर कॉलेज जैनोली, इंटर कॉलेज चौनलिया, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय चौनलिया आदि स्कूलों के विद्यार्थियों को अब कक्षा मेें बैठने के लिए फर्नीचर की कमी से नहीं जूझना पड़ेगा। डीएम के अनुरोध पर दयानंद आश्रम ऋषिकेश की ओर से इन विद्यालयों में पढ़ रहे 800 छात्र-छात्राओं को बैठने के लिए फर्नीचर उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन
डीएम सविन बंसल ने कुछ दिन पहले भिकियासैंण, रानीखेत क्षेत्र के कई स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्कूलों में छात्र-छात्राओं के बैठने के लिए फर्नीचर की कमी पाई गई थी। जिस पर उन्होंने इन स्कूलों में फर्नीचर उपलब्ध कराने के लिए दयानंद आश्रम ऋषिकेश से अनुरोध किया गया था।
विज्ञापन
डीएम सविन बंसल ने बताया कि दयानंद आश्रम ऋषिकेश की ओर 800 विद्यार्थियों के बैठनेे के लिए फर्नीचर उपलब्ध करा दिया गया है। इंटर कॉलेज जैनोली, प्राथमिक स्कूल उपराड़ी, चौनलिया इंटर कालेज, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय चौनलिया, प्रेम विद्यालय ताड़ीखेत, जीजीआईसी रानीखेत समेत अन्य प्राथमिक स्कूलों में दे दिया गया है।
विज्ञापन
सभी एसडीएम को फर्नीचर की कमी की समस्या से जूझ रहे स्कूलों को चिन्हित करने के लिए निर्देशित किया गया है। ताकि दूसरे चरण में चयनित किए गए स्कूलों में जनसहयोग से फर्नीचर की व्यवस्था की जा सके।