फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Insurance Claim in Almora

बेटे की दुर्घटना में मौत के चार साल बाद पिता को मिला क्लेम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Insurance Claim in Almora
मृतक के पिता को क्लेम का चेक देने शाखा प्रबंधक जोगेंद्र सिंह। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। दुर्घटना में पुत्र की मृत्यु होने के चार साल बाद आखिरकार मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना का क्लेम मिल गया। शाखा प्रबंधक ने परिजनों को दो लाख रुपये की राशि का चेक सौंपा किया। शाखा प्रबंधक की तत्परता से मिले क्लेम पर परिजनों समेत ग्रामीणों ने उनका आभार जताया।
विज्ञापन

काकड़ीघाट निवासी शिव सिंह के पुत्र हरीश सिंह (26) की वर्ष 2017 में रातीघाट में वाहन दुर्घटना में मौत हो गई थी। हरीश ने भारतीय स्टेट बैंक में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत 330 रुपये प्रति वर्ष का बीमा कराया था। परिजनों ने कई बार क्लेम के लिए आवेदन किया लेकिन उन्हें इसका लाभ नहीं मिल सका।
विज्ञापन

दस्तावेजों की कमी समेत अन्य दिक्कतों के कारण क्लेम नहीं मिल पाया। उम्मीद छोड़ चुके परिजनों ने अब आवेदन करना भी बंद कर दिया था, लेकिन एसबीआई काकड़ीघाट के प्रबंधक जोगेंद्र सिंह ने फिर से क्लेम के लिए आवेदन किया। परिजनों से मुलाकात कर संबंधित दस्तावेज मांगे। इसके बाद मृतक के पिता शिव सिंह को शनिवार को क्लेम की दो लाख रुपये राशि मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंधक ने टीम के साथ मिलकर परिजनों को चेक सौंपा। परिजनों समेत ग्रामीणों ने प्रबंधक के तत्परता के साथ कार्य कर क्लेम दिलाने में सहायता करने पर उसका आभार जताया।
इस परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए प्रबंधक ने मृतक के पिता को केसीसी से चार लाख रुपये का लोन भी दिलवाया। इसके लिए मजखाली भाजपा मंडल अध्यक्ष बिशन सिंह कनवाल, नौगांव उप प्रधान हेम सिंह बिष्ट, मोहन सिंह, राकेश सिंह, राजेंद्र सिंह आदि ने प्रबंधक का आभार जताया है।
कार दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू
अल्मोड़ा। तहसील सल्ट में हुई स्विफ्ट डियाजर दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू हो गई है। जिला मजिस्ट्रेट नितिन सिंह भदौरिया ने सल्ट खुमाड़ के एसडीएम को जांच अधिकारी नामित किया है।

उन्होंने जांच अधिकारी को 15 दिन के भीतर घटना की विस्तृत जांच कर अपनी आख्या जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
बूढ़ाकोट से रामनगर जा रही स्विफ्ट डिजायर कार डीएल 5 सीएफ 4117 पीतलनगरी कूपी मरचूला में एक जून को दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस हादसे मेें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि चार अन्य लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed