फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   inspection Of Covid Center Almora

कोरोना मरीजों की रिपोर्ट डिजिटल डिस्पले पर होगी प्रदर्शित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
inspection Of Covid Center Almora
अल्मोड़ा। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने शनिवार को बेस चिकित्सालय स्थित कोविड केयर सेंटर (थ्रीसी) का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कहा कि कोरोना रिपोर्ट के लिए लोगों को लंबी लाइन न लगाने पड़े।
विज्ञापन

इसके लिए लैब के बाहर डिजिटल डिस्प्ले के माध्यम से कोरोना रिपोर्ट प्रदर्शित की जाएगी। इससे लोगों को रिपोर्ट देखने में आसानी होगी।
डीएम ने कोविड केयर में भर्ती मरीजों की जानकारी सहित अन्य जानकारियां लीं।
उन्होंने ड्यूटी में तैनात डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को निर्देश दिए कि कोविड ड्यूटी के दौरान किसी भी लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। निर्देश दिए कि ड्यूटी में तैनात स्टाफ नर्स वार्डब्वॉय आदि की ड्यूटी चस्पा की जाए।
विज्ञापन

अगर कोई ड्यूटी से गायब पाए जाते हैं तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाए। डीएम ने इमरजेंसी वार्ड में बन रहे आईसीयू कक्ष भी निरीक्षण किया। डीएम ने राजकीय होटल मैनेजमेंट में चल रहे टीकाकरण केंद्र का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सीडीओ नवनीत पांडे, सीएमओ डॉ. सविता हयांकी, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरजी नौटियाल, एससी गढ़कोटी, अजय आर्य, एसीएमओ डॉ. योगेश पुरोहित, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed