फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Inspection of CCRAS By Dm Almora

डीएम ने किया सीसीआरएएस का निरीक्षण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Inspection of CCRAS By Dm Almora
रानीखेत स्थित सीसीआरएएस का निरीक्षण करती डीएम वंदना सिंह। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। डीएम वंदना सिंह ने क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान (सीसीआरएएस) का निरीक्षण कर संस्थान में हो रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने संस्थान की ओपीडी और पंचकर्म थैरेपी में होने वाले कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन

डीएम ने मंगलवार को रानीखेत स्थित आयुष मंत्रालय क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान का निरीक्षण किया। उन्होंने संस्थान में हो रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। डीएम ने ओपीडी और पंचकर्मा थैरेपी का निरीक्षण किया उन्होंने संस्थान के विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने मरीजों के उपचार में प्रयोग होने वाली ऊंचे हिमालयी क्षेत्रों में होने वाली बहुमूल्य औषधीय से होने वाले उपचार विधि की डॉक्यूमेंटरी बनाने का सुझाव दिया। उन्होंने अल्मोड़ा जिले के संबंधित विभागों को सीसीआरएएस रानीखेत के साथ मिलकर आयुर्वेदिक चिकित्सा, पंचकर्म थैरेपी, पहाड़ी औषधियों की खेती करने के लिए लोगों को जागरूक करने के हरसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए। डीएम ने संस्थान प्रभारी डॉ. आचिंत्या मिश्रा को संस्थान में पानी की आपूर्ति की समस्या को शीघ्र दूर कर संस्थान को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया। निरीक्षण करने वालों में डीएम के साथ डॉ. गजेंद्र राव, डॉ. तरुण कुुमार, ममता जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed