{"_id":"67dc59fae7bae9a7a40b145f","slug":"inspection-in-the-district-almora-news-c-232-1-alm1005-125691-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबित विवेचनाओं व शिकायतों का त्वरित करें निस्तारित : पींचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित विवेचनाओं व शिकायतों का त्वरित करें निस्तारित : पींचा
Thu, 20 Mar 2025 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 20 Mar 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देेवेंद्र पींचा ने दूरस्थ थाना सल्ट का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं को परखने के बाद लंबित विवेचनाओं व शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। बेहतर कार्य करने पर उन्होंने हेड मोहर्रिर व दो कांस्टेबलों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।
एसएसपी ने थाना व सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना, कर्मचारी बैरक, हवालात एवं भोजनालय आदि का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेख व प्रविष्टियों का निरीक्षण कर सीसीटीएनएस कार्यों व विभिन्न पोर्टल को चेक किया। सभी कार्य अपडेट मिलने पर उन्होंने हेड कांस्टेबल विनोद कुमार व कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पुरस्कृत करने की बात कही। इसके बाद उन्होंने लंबित विवेचनाओं, शिकायती पत्रों की जांच, वारंट तामीली व निरोधात्मक कार्रवाई आदि की समीक्षा की।
सरकारी संपत्ति का सही रखरखाव देख उन्होंने हेड मोहर्रिर गणेश सिंह का उत्साहवर्धन किया, कहा कि उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। इसके बाद जवानों से शस्त्र हैंडलिंग का अभ्यास कराया और निरंतर अभ्यास करने के लिए निर्देशित किया। एसएसपी पींचा ने थाने में कर्मचारी सम्मेलन आहूत कर उनकी समस्याएं सुनीं और निस्तारण किया। इसके अलावा ग्राम प्रहरियों की बैठक लेकर उन्हें जरूरी निर्देश दिए।