फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   inspection in Ranikhet

राजस्व सचिव सुशील कुमार ने रानीखेत तहसील में जांचे अभिलेख

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
inspection in Ranikhet
तहसील में विभागों का निरीक्षण करते राजस्व सचिव सुशील कुमार। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। राजस्व सचिव सुशील कुमार ने यहां तहसील मुख्यालय का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने भूलेख कक्ष समेत सभी अनुभागों का निरीक्षण कर वहां अभिलेख देखे। लंबित कार्यों को तत्काल निपटाने को कहा। पुरानी हो चुकी तहसील भवन के नवनिर्माण के लिए भी उन्होंने सार्थक कार्रवाई का आश्वासन दिया। राजस्व पुलिस संबंधी कार्यों के बारे में भी बताया।
विज्ञापन

राजस्व विभाग के प्रभारी सचिव सुशील कुमार ने यहां तहसील मुख्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं के बारे में बताया। आम जनता की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से करने को कहा। बताया कि वन पंचायत का लंबित चुनाव शीघ्र होगा। उन्होंने सभी राशन कार्डों को आधार से लिंक कराने को भी कहा। उनके साथ एडीएम बीएल फिरमाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडेय, नायब तहसीलदार विवेक राजोरी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दीप जोशी, युगल किशोर आदि थे। उन्होंने सभी अभिलेखों की जांच कर लंबित प्रकरणों का तत्काल निपटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed