{"_id":"6841de7249deb9ae5f0dc596","slug":"inspection-done-by-the-politician-almora-news-c-232-1-ksp1005-129060-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: मेयर ने किया गोपालधारा में सिंचाई विभाग के कार्य का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: मेयर ने किया गोपालधारा में सिंचाई विभाग के कार्य का निरीक्षण
Thu, 05 Jun 2025 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 05 Jun 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मेयर अजय वर्मा ने नंदा देवी वार्ड के गोपालधारा क्षेत्र में सिंचाई विभाग की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने मेयर को बताया कि विकास कार्य की गति धीमी है और निर्माण में उपयोग हो रही सामग्री की गुणवत्ता पर भी संदेह है।
जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण बरसात में क्षेत्र में जलभराव की समस्या पैदा हो रही है। मेयर ने विभागीय अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जनता की सुविधा को ध्यान में रखकर निर्माण कार्यों को निर्धारित समय से हर हाल में पूरा करें। निगम का उद्देश्य है कि जनहित को सर्वोपरि रखते हुए पारदर्शी और टिकाऊ विकास कार्यों को बढ़ावा देना है। उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा मानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विकास कार्यों की तीसरी पार्टी से गुणवत्ता जांच कराई जाएगी। पार्षद अर्जुन सिंह बिष्ट ने कहा कि वह विकास कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। इस मौके पार्षद अमित साह, श्याम पांडे सहित कई लोग मौजूद रहे।