{"_id":"668e3bd3be92b8de5e00f3e0","slug":"innocent-child-dies-after-slipping-in-water-pit-in-almora-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: पैर फिसलने से पानी के गड्ढे में गिरा मासूम...मौत, साथी की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: पैर फिसलने से पानी के गड्ढे में गिरा मासूम...मौत, साथी की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोग
Wed, 10 Jul 2024 01:14 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 10 Jul 2024 01:14 PM IST
सार
गरुड़ के बैजनाथ टीट बाजार के एक मासूम के घर के पास बने गड्ढे में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गरुड़ के बैजनाथ टीट बाजार के एक मासूम के घर के पास बने गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार टीट बाजार निवासी दीपक वर्मा का इकलौता बेटा शांतनु वर्मा (8) अपने साथी कार्तिक वर्मा (8) पुत्र योगेश वर्मा के साथ घर से कुछ दूर खेल रहा था। एकाएक उसका पैर फिसल गया और वह पानी से भरे गड्ढे में गिर गया।
विज्ञापन
ये पढ़ें- कुमाऊं के लिए काल बनी बारिश: पहले सप्ताह में ही सात जिंदगियां खत्म; भीमताल में फौजी डूबा...काशीपुर में छात्र
विज्ञापन
कार्तिक की चीख-पुकार सुनकर मौके पर आसपास के लोग पहुंचे और शांतनु को गड्ढे से बाहर निकालकर उपचार के लिए बैजनाथ अस्पताल ले गए। यहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शांतनु के पिता उत्तराखंड पुलिस में तैनात हैं जबकि मां एक स्कूल में शिक्षिका हैं।
विज्ञापन