{"_id":"55adfd9917b6e641e9691a4b166c00b3","slug":"inn-act-be-amended-registration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराय एक्ट रजिस्ट्रेशन में संशोधन किया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराय एक्ट रजिस्ट्रेशन में संशोधन किया जाए
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
Updated Fri, 04 Sep 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
होटल एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने सूक्ष्म कर सलाहकार समिति उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक से मुलाकात कर होटल, रिजॉर्ट और गेस्ट हाउस व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सराय एक्ट में रजिस्ट्रेशन के नवीनीकरण के नियम से व्यवसायियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले में ही सराय एक्ट में रजिस्ट्रेटशन के नवीनीकरण का नियम है। उन्होंने अन्य जिलों की तरह अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले में भी एक बार स्थायी पंजीकरण की प्रक्रिया अपनाने की मांग की। उन्होंने कसारदेवी क्षेत्र के व्यवसायियों की समस्याओं से भी अवगत कराया।
विज्ञापन
श्री कर्नाटक ने कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सराय एक्ट संबंधी समस्या का त्वरित निस्तारण कराया जाएगा, ताकि अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले के होटल, रिजॉर्ट और गेस्ट हाउस व्यवसायियों की समस्याओं का समाधान हो सके।
विज्ञापन
उन्होंने नगर और कसारदेवी क्षेत्र के व्यापारियों की बिजली, पानी, सड़क आदि समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को फोन पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
प्रतिनिधिमंडल में कोर कमेटी के सदस्य बद्री विशाल अग्रवाल, होटल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पूरन सिंह अधिकारी, सचिव हरीश चंद्र जोशी, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, मोहन रायल, सुंदन सिंह मेहता आदि शामिल थे।