फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Injured youth admitted to district hospital

Almora News: घायल युवक जिला अस्पताल में भर्ती

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Injured youth admitted to district hospital
गरुड़। तहसील क्षेत्र के सिरकोट का ग्रामीण जिला अस्पताल में भर्ती है। ग्रामीण का कहना है कि उसके सिर पर पिता ने धारदार हथियार से हमला किया है। हालांकि न तो थाना बैजनाथ और न ही कोतवाली में इसको लेकर मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भर्ती सिरकोट निवासी रमेश राम (44 ) का कहना है कि उसके सिर पर हथियार से हमला हुआ है। आरोप है कि हमला उसके पिता ने किया था। उसे बेहोशी की हालत मेंं परिवार वाले जिला अस्पताल लाए। उसने ठीक होने पर पुलिस में शिकायत करने की बात कही है। डाॅ. उपासना ने बताया कि ग्रामीण के सिर में गंभीर चोट है। इधर, कोतवाली पुलिस ने इस तरह का मामला संज्ञान में आने से इनकार किया है। वहीं, थानाध्यक्ष बैजनाथ प्रताप सिंह नगरकोटी ने कहा कि अभी प्राथमिकी नहीं मिली है। तहरीर मिलेगी तो मामले की जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed