{"_id":"5bae647f867a557f015d2e1d","slug":"indo-american-soldiers-liberate-juba-country-from-terrorists","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडो-अमेरिकी सैनिकों ने आतंकियों से मुक्त कराया ‘जूबा’ देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडो-अमेरिकी सैनिकों ने आतंकियों से मुक्त कराया ‘जूबा’ देश
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Fri, 28 Sep 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
युद्धाभ्यास में बाग लेने वाले भारतीयऔर अमेरिकी सैनिक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और अमेरिका के सैनिकों ने जूबा (काल्पनिक देश) को आतंकियों के चंगुल से मुक्त कराकर वहां शांति स्थापित कर दी है। दोनों देशों के सैनिकों ने युद्धाभ्यास के तहत शानदार तालमेल दिखाते हुए करीब 20 आतंकियों को मार गिराया। सैन्य कार्रवाई के लिए सैनिक हेलीकाप्टर के माध्यम से जंग के मैदान में उतरे। युद्धाभ्यास की कड़ी में हुए इस ऑपरेशन के दौरान बेहतर संयोजन दिखाने पर दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों ने जवानों की पीठ थपथपाई।
विज्ञापन
आतंकवाद और विद्रोह के खात्मे को लेकर भारत और अमेरिकी सैनिकों के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास के समापन अवसर पर वैलिडेशन (सत्यापन) अभ्यास का आयोजन हुआ। दोनों देशों के सैनिकों ने मिलकर आतंकियों के खिलाफ अभियान चलाया। पिलखोली के जंगल में एक काल्पनिक देश ‘जूबा’ बसाया गया। देश के अंदर कई गुट कार्य कर रहे थे, जिससे वहां अशांति फैली हुई थी। संयुक्त राष्ट्र वहां शांति स्थापित करना चाहता है, लेकिन एक गुट जो आतंकियों से मिला हुआ है, वह इसका विरोध कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र के बैनर तले वहां भारतीय और अमेरिकी फौज पहुंचती है तो फौज पर हमला हो जाता है।
विज्ञापन
आतंकी एक मंदिर के पुजारी का अपहरण कर लेते हैं। इसके बाद शुरू होता है कॉडन सर्च एंड डिस्ट्राय सहित तमाम ऑपरेशन। हेलीकॉप्टर के माध्यम से जंगे मैदान में सैनिकों को रस्सियों के सहारे उतारा जाता है। इस अभियान में एक सैनिक गंभीर रूप से घायल होता है, सेना दूसरे हेलीकॉप्टर के माध्यम से उसे अस्पताल भी पहुंचाती है। दोनों सेनाओं ने कुशल तकनीक का परिचय देते हुए आतंकियों को ढेर किया वहीं ग्रामीणों की सुरक्षा की।
विज्ञापन